Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » सिर्फ 50 दिन में बीएसएनएल में पोर्ट हो गए वीआई और एयरटेल सहित अन्य कंपनियों के 10 हजार नंबर, जानिए आखिर क्या है वजह…
Rewa

सिर्फ 50 दिन में बीएसएनएल में पोर्ट हो गए वीआई और एयरटेल सहित अन्य कंपनियों के 10 हजार नंबर, जानिए आखिर क्या है वजह…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniFebruary 14, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 
रीवा। प्राइवेट कंपनियों ने टैरिफ महंगा क्या किया बीएसएनएल के अच्छे दिन आ गए। नंबर पोर्ट कराने वालों की लाइन लगी है। 50 दिनों में 10 हजार आइडिया, एयरटेल, जियो और वोडा के नंबर बीएसएनएल हो गए हैं। बीएसएनएल का सस्ता प्लान और टैरिफ लोगों को खूब रास आ रहा है।
बीएसएनएल भले ही सरकारी कंपनी हो लेकिन इस कंपनी के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। एक तरफ जहां निजी मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने लोगों के जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल ने राहत दी है। लॉकडाउन और कोरोना के बाद लोगों की हालत वैसे भी खराब थी। उस पर मोबइल नेटवर्क कंपनियों ने ग्राहकों को लूटने में कसर नहीं छोड़ी। सभी कंपनियों ने एक साथ रिचार्ज और टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिए। अब पहले की तुलना में 20 से 25 फीसदी रिचार्ज महंगे हो गए है। इसमें भी कई प्लान लोगों की पहुंच से दूर हो गए हैं। सिर्फ एक महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ही दो सौ के पार पहुंच गए हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए बीएसएनएल राहत देने वाली कंपनी बन गई है। बीएसएनएन ने प्लान के दरों में बढ़ोतरी नहीं की। यही वजह है कि अब बीएसएनएन प्राइवेट मोबइल नेटवर्क कंपनियों को टक्कर देने लगा है। हद तो यह है कि रीवा जैसे शहर में सिर्फ 50 दिनों में बीएसएनएल आफिस में करीब 10 हजार नंबर पोर्ट हुए हैं। बीएसएनएल लोगों की पसंद बन गया है। हर दिन यहां लोग नंबर पोर्ट कराने और नए नंबर लेने पहुंच रहे हैं।

 

 

 

सबसे अधिक इन्हें लगा झटका
टैरिफ के दाम बढ़ाए जाने के बाद सबसे अधिक झटका एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और जियो को लगा है। इन सभी कंपिनयेां के ग्राहकों ने बीएसएसएल का नंबर ज्वाइन कर लिया है। पुरानी कंपनी को बीएसएनएल में पोर्ट करा लिया है। मोबाइल नेटवर्क कंपनी में यह बदलाव निजी कंपनियों के लिए परेशानी का सबब बन कर सामने आएगा।

 

 

 

दुकानों में पोर्ट कराने से रहें सावधान
ग्राहक नंबर पोर्ट कराने में भी सावधान रहें। बीएसएनएल आफिस में ही नंबर पोर्ट कराएं। बाहर दुकानों से कराने वालों के नाम से एक नंबर की जगह तीन सिम एक्टिव की जा सकती है। इसका पूरा फायदा दुकानदार उठाते हैं। एक नंबर पोर्ट करने की जगह तीन नंबर चालू कर लेते हैं। एक नंबर तो पोर्ट कर ग्राहक को देंगे, लेकिन दो और नंबर बिना पहचान पत्र के एक्टिव सिम किसी और को बेच देंगे। इस एक्टिव सिम का कोई भी दुरुपयोग कर सकता है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए ग्राहक बीएसएनएल में ही नंबर पोर्ट कराएं।

 

 

 

 

इतने सस्ते हैं प्लान
निजी कंपनियों द्वारा सिर्फ मोबाइल नंबर जीवित रखने या वैलिडिटी के लिए न्यूनतम 100 रूपये तक का रिचार्ज अब कर रही हैं, जिससे मात्र 28 दिन ग्राहक को इनकमिंग व आउटगोइंग की सेवा मिल सके। इसके विपरीत बीएसएनएल में 19 रूपये से लेकर 23, 24, 27, 41 और 57 रूपये तक के रिचार्ज में 30 दिन की वैधता मिलती है, जिसमें 1 पैसा सेकेंड अथवा 20 पैसा मिनट जैसे टैरिफ प्लान एक्टिव रहते हैं।

 

 

 

 

बीएसएनएल नेटवर्क की खास बातें
– निजी कंपनी की कॉलिंग पल्स रिंग के साथ ही प्रारम्भ हो जाती है, जबकि बीएसएनएल की कॉलिंग पल्स फोन उठने के साथ शुरू होती है।
– मोबाइल नम्बर में आउटगोइंग की वैधता 30 दिन मिलती है, जबकि निजी कंपनी 28 दिन के हिसाब से एक महीने की वैधता तय करती हैं।
– दूसरी कंपनियों की अपेक्षा हर तरह के रिचार्ज सस्ती दर पर उपलब्ध हैं।
– बीएसएनएल में 319 जैसे कुछ अन्य रिचार्ज पर केवल अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलने जैसे प्लान है, जिसका उपयोग आप की-पैड वाले मोबाइल पर कर सकते हैं। इसके उलट निजी कंपनी इंटरनेट के बिना ऐसे कोई प्लान ग्राहकों को नहीं देती।
०००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

यूट्यूबर मनीष पटेल पर कार्रवाई के विरोध में एसपी आफिस पहुंचे लोग, दर्ज है 6 प्रकरण…

May 30, 2026

REWA NEWS:चोरहटा पुलिस ने टेकुआ में रेलवे ट्रैक के किनारे की घेराबंदी…

May 30, 2026

REWA NEWS:एक और घूसखोर चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे…

May 30, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस: विंध्य में 200 साल पहले रखी गई थी पत्रकारिता की नींव…

May 30, 2026

REWA: बाणसागर तलैया अनुज्ञा मामला, एक्शन में निगम आयुक्त, हितग्राही को पक्ष रखने दिया गया अंतिम अवसर…

May 30, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.