Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा से सिंगरौली और सतना रेललाइन को तोहफा, मिले 100 करोड़ अधिक, जानिए क्या बढ़ेंगी सुविधाएं….
Rewa

रीवा से सिंगरौली और सतना रेललाइन को तोहफा, मिले 100 करोड़ अधिक, जानिए क्या बढ़ेंगी सुविधाएं….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniFebruary 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

 
सीधी/रीवा। बघेलखंड व बुंंदेलखंड की महत्वपूर्ण रेल परियोजना की गति में कुछ इजाफा होगा। ललितपुर-सतना, रीवा-सीधी-सिंगरौली व महोबा-खजुराहो रेललाइन निर्माण के लिए 700 करोड़ रूपये आवंटित हुए हैं। रेल बजट 2022 में यह आवंटन इस परियोजना के लिए हुआ है। जबकि पिछले रेल बजट 2021 में 600 करोड़ रूपये ही इस परियोजना को मिले थे। अब पिछले साल की तुलना 100 करोड़ रूपये अधिक मिलने से परियोजना को गति मिलेगी। हालांकि इस बड़ी परियोजना के लिए उक्त बजट कम है। फिर भी बजट मिलने से अब कुछ स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। गौरतलब है कि गत 18 अक्टूबर 2016 को तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस परियोजना का दोबारा शुभारम्भ किया तथा सीधी स्टेशन का शिलान्यास किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि केवल रीवा से सीधी वाया सिंगरौली के बीच 165 किलोमीटर रेललाइन की लागत 2220 करोड़ आयेगी। रेल मंत्रालय ने 2020 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। शिलान्यास कार्यक्रम के मंच से तत्कालीन रेल मंत्री ने नियत समय में निर्माण कार्य पूरा होने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन दोबारा शिलान्यास होने के बावजूद रेल प्रशासन इस परियोजना को पर्याप्त बजट नहीं दे सका। लिहाजा अब तक परियोजना धीरे-धीरे घिसट रही हैं। ललिलपुर सिंगरौली रेल परियोजना की नींव 1985 में रखी गई थी। लगभग 541 किलोमीटर लंबी रेललाइन के लिए तब 925 करोड़ रूपये आवंटित हुए थे। पहले चरण में ललितपुर से खजुराहो होते हुए सतना 282 किलोमीटर ट्रेक बिछाना था। फिर दूसरे चरण में महोबा से खजुराहो 64.48 किलोमीटर ट्रेक और तीसरे चरण में रीवा से सिंगरौली 165 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण तय हुआ। विभिन्न राजनीतिक कारणों से यह परियोजना आमजन के लिए दुखदायी बनी रही।

21 करोड़ से होगा दोहरीकरण
रीवा-सतना के बीच रेललाइन दोहरीकरण कार्य में भी कुछ तेजी आयेगी। रेल बजट में इस दोहरीकरण कार्य के लिए 21 करोड़ रूपये रेल बजट 2022 में आवंटित हुए हैं। इसके पूर्व 2021 में 18 करोड़, 2020 रेल बजट में 52 करोड़ और 2018 में 75 करोड़ रूपये में दोहरीकरण हेतु मिले थे। इस पर भी अब तक दोहरीकरण का कार्य 32 किलोमीटर के लगभग शेष है। अब 21 करोड़ रूपये मिलने से रीवा-सतना के बीच रेललाइन दोहरीकरण के कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

अन्य के लिए फिर लगा झटका  
रीवा-जयसिंहनगर रेललाइन सर्वे के लिए कोई बजट नहीं मिला। रेल बजट 2017 में 50 हजार और रेल बजट 2018 में जयसिंहनगर रेललाइन सर्वे हेतु 4 लाख 65 हजार रूपये मिले थे। उसके बाद से रेल प्रशासन द्वारा इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार पूर्व में रीवा-मिर्जापुर रेललाइन के लिए 25 लाख रुपये आवंटित हो चुका है। इस बजट से 171 किलोमीटर लंबी रेललाइन का सर्वे भी रेलवे बोर्ड द्वारा कराया जा चुका है। अब सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए राशि की मांग बनी हुई है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

यूट्यूबर मनीष पटेल पर कार्रवाई के विरोध में एसपी आफिस पहुंचे लोग, दर्ज है 6 प्रकरण…

May 30, 2026

REWA NEWS:चोरहटा पुलिस ने टेकुआ में रेलवे ट्रैक के किनारे की घेराबंदी…

May 30, 2026

REWA NEWS:एक और घूसखोर चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे…

May 30, 2026

हिंदी पत्रकारिता दिवस: विंध्य में 200 साल पहले रखी गई थी पत्रकारिता की नींव…

May 30, 2026

REWA: बाणसागर तलैया अनुज्ञा मामला, एक्शन में निगम आयुक्त, हितग्राही को पक्ष रखने दिया गया अंतिम अवसर…

May 30, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.