Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » महापौर अजय मिश्रा’बाबा’को पूर्व निगमायुक्त सभाजीत यादव ने दी बधाई, क्या आप जानते हैं यह कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस शासन काल में इन बड़े घोटालों से उठाया था पर्दा…
Rewa

महापौर अजय मिश्रा’बाबा’को पूर्व निगमायुक्त सभाजीत यादव ने दी बधाई, क्या आप जानते हैं यह कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस शासन काल में इन बड़े घोटालों से उठाया था पर्दा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 26, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार बनी तो बड़े घोटालो से पर्दा उठा, इन घोटालों को उजागर करने वाले पूर्व निगमायुक्त सभाजीत यादव (सेवानिवृत्त आईएएस) मंगलवार को रीवा प्रवास पर रहें, उनके रीवा प्रवास की जानकारी होते ही सर्किट हाऊस में उनसे मिलने सैकड़ो की तदात में लोग पहुंचे। बता दें कि सभाजीत यादव ने नवनिर्वाचत महापौर अजय मिश्रा से भी मुलाकात की और शुभकामनाएं दी। बता दें कि इस मुलाकात को इस लिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि नवागत महापौर और पूर्व निगमायुक्त के बीच घंटो बंद कमरे में गुफ्तगू चलती रही। जिसमें कई पूराने मुद्दो पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि शहर सरकार में कांग्रेस का कब्जा होने के बाद पूर्व में हुए घोटालो पर जो कार्यवाही रूकी हुई थी उस पर कार्यवाही अब आगे बढ़ेगी और इसी को लेकर महापौर और पूर्व निगमायुक्त के बीच चर्चा भी हुई है। बता दें कि पूर्व निगमायुक्त सभाजीत यादव के कार्यकाल में उन्होंने 411 दिन के अपने कार्यकाल में 300 करोड़ के घोटाले सहित कई बड़े बंदरबांट से पर्दा उठाया था। आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद निगमायुक्त की पदस्थापना 6 फरवरी 2019 को नगर निगम कार्यालय में की गई थी, जिसके बाद उनके द्वारा 7 फरवरी 2019 को निगम कार्यालय का प्रभार संभाला था।

READ ALSO-भाजपा को बड़ा झटका! जिसको एक दिन पहले पार्टी में किया शामिल, वह संजय सिंह संजू भाजपाई नहीं हैं कांग्रेसी! जानिए आयोग ने किया कौन सा बड़ा खुलासा!…
 बता दें कि तब से लेकर 24 मार्च 2020 को हुए तबादले के बीच निगमायुक्त ने 411 दिन निगम में सेवा दी थी। इन दिनों में निगमायुक्त ने पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से आईएचएसडीपी योजना में हुए फर्जीवाड़े की बात कह 4.92 करोड़ का वसूली मांगपत्र जारी किया था, जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह भी रीवा पहुंचे थे और निगमायुक्त ने उन्हें भी पत्राचार कर डंपर मामले की याद दिलाई थी। मामले को लेकर सीएम सहित पूर्व मंत्री व रीवा के भाजपाई पूरी तरह से निगमायुक्त के विरोध में थे। सबसे बड़ा योजना क्रमांक 6 में 300 करोड़ का भूमि घोटाला सामने आया, जिसमें जिम्मेदार बताकर अफसरों को निलंबित किया गया। इनके निलंबन में भी खींचतान मची रही। पूरे भाजपाई इस मामले को लेकर निगमायुक्त के विरोध में रहे, प्रदेश स्तर तक इस घोटाले की चर्चा रही। एमआईसी द्वारा संरक्षण देने के आरोप में सदस्यों के पार्षदी निरस्तगी का प्रस्ताव दो बार भेजा गया। सीएमआर कंपनी को 13 करोड़ का फर्जी भुगतान मामले से पर्दा उठा, योजना क्रमांक 7 यातायात नगर में अवैध निर्माण पाए गए, भाजपा सरकार की संबल योजना में बड़ा घोटाला निगमायुक्त की जांच में सामने आया 47 हजार में से 30 हजार हितग्राही अपात्र पाए गए। स्वच्छता सर्वेक्षण के नाम पर सृजन व ज्वाला एनजीओं को लाखों का फर्जी भुगतान, स्वीपिंग मशीन टेंडर व भुगतान, प्रेरको को फर्जी भुगतान, 5 करोड़ के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट को 21 करोड़ करने पर किया गया घोटाला, सीवरेज कंपनी को 74 लाख का फर्जी भुगतान,  दीनदयाल रसोई में हुआ घोटाला, फर्जी पदोन्नति सहित कई मामलों से पर्दा उठाया।

 

 READ ALSO-Big Breaking: व्यंकटेश पांडेय होंगे नगर निगम अध्यक्ष! दीनानाथ वर्मा को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी!…

 

पूर्व मंत्री सहित सांसद व महापौर पर दर्ज कराई थी एफआईआर
नगर निगम में निर्माणाधीन नवीन परिषद् कार्यालय का लोकार्पण मनमानी करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सांसद जर्नादन मिश्रा, पूर्व महापौर ममता गुप्ता, पूर्व निगम अध्यक्ष सतीश सोनी सहित अन्य ने ताला तोड़ा, जबकि लोकार्पण के लिए निगम प्रशासन ने साफ मना किया था। नारेबाजी व भाषणबाजी का विरोध पूर्व निगमायुक्त सहित निगमकर्मियों ने किया था जिससे सिविल लाइन थाने में सभी पर एफआईआर दर्ज की गई। भाजपा महिला नेत्रियों ने भी निगम कार्यालय में चूडिय़ा तोड़ प्रदर्शन किया जिसका विरोध कई दिनों तक हुआ। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को जारी वसूली मांगपत्र के बाद भाजपा व निगम प्रशासन आमने-सामने रहे।

 

   READ ALSO- नगर निगम में महापौर कांग्रेस का लेकिन परिसद में होगा भाजपा का बहुमत, निर्दलीयों के शामिल होने के बाद चर्चाओ में लगा विराम, जानिए कौन-कौन हुआ शामिल…

 

भ्रष्टाचार करने वाले अफसरों पर की कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी सभाजीत यादव की पदस्थापना खतरनाक रही। उनके द्वारा पदभार संभालते ही कई अफसरों पर गाज गिरी। योजना क्रमांक 6 में हुए घोटाले की बात कह तत्कालीन कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, सहायक यंत्री व उपयंत्री को काफी विरोध के बाद निलंबित किया गया। फर्जी पदोन्नति में सहायक शिक्षक हरिमित्र श्रीवास्तव निलंबित हुए, पीएम आवास घोटाला बाबू बृजेन्द्र चतुर्वेदी, कार्य में लापरवाही पर एपी पांडेय को निलंबित किया गया। सफाई कर्मचारी बुद्ध सिंह की अनुकंपा नियुक्ति फर्जी पाई गई। इसके अलावा कई कर्मचारियों को लापरवाही पर निलंबित निगमायुक्त द्वारा किया गया।
००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

SGMH REWA: कुर्सी बोली—अभी मैं जवान हूं!…

September 19, 2026

युवा रोजगार की कतार में, रिटायर डॉक्टर फिर कुर्सी पर! रिटायरमेंट के बाद भी नहीं छूटा कुर्सी का मोह, संविदा में SGMH वापसी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर उठे सवाल…

September 19, 2026

BIG BREAKING:महाराष्ट्र में बंधक बनाए रीवा के पांच नाबालिग समेत 10 श्रमिक मुक्त…

September 17, 2026

Rewa Media: गेट पर पत्रकार रोके गए, अब जिम्मेदार कौन?

September 17, 2026

BETI KALPNA REWA:टेंट उखाड़ दिया, सवाल नहीं उखाड़ पाए…

September 16, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.