Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » नि:संतान दम्पतियों की भरेगी सूनी कोख, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा आईवीएफ सेंटर, जानिए इसके बारे में….
Vindhya

नि:संतान दम्पतियों की भरेगी सूनी कोख, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा आईवीएफ सेंटर, जानिए इसके बारे में….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniFebruary 9, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

 

रीवा। मेडिकल कॉलेज रीवा के साथ एक और बड़ी उपलब्धि जुडऩे की तैयारी है। यहां नि:संतान दम्पतियों की कोख हरीभरी की जाएगी। आईवीएफ सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव मांगा है। रिपोर्ट जा चुकी है। अब सिर्फ तैयारियां शुरू करने की बारी है। ज्ञात हो कि नि:संतान दम्पितियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई दम्पत्ति इलाज में लगने वाले खर्च के कारण बच्चों की चाहत पूरी नहीं कर पाते। सरकारी अस्पतालों में आईवीएफ, टेस्ट ट्यूब बेबी आदि की सुविधाएं नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना इन गरीब दम्पति के लिए संभव भी नहीं है। ऐसे में इन गरीब परिवार की कोख भरने और घर को बच्चों की किलकालियों से हराभरा करने की तैयारी सरकार करने जा रही है। अब मेडिकल कॉलेज में भी आईवीएफ सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इसकी घोषणा भी स्वास्थ्य मंत्री ने कर दी है। मेडिकल कॉलेजों को पत्र पहले ही लिखा जा चुका है। आईवीएफ सेंटर के स्थापना को लेकर कार्ययोजना मांगी जा चुकी है। रीवा भी इस दौड़ में शामिल हो चुका है। रीवा मेडिकल कॉलेज को भी आईवीएफ सेंटर के लिए चुना गया है। यहां भी आईवीएफ की सुविधा नि:संतान दम्पतियों को मिलेगा। प्रस्ताव शासन के पास भेजा जा चुका है। जल्द ही इस पर अमल शुरू हो जाएगा।

यह जानकारी मांगी गई…
आईवीएफ सेंटर से जुड़ी सारी जानकारी मेडिकल कॉलेज से मांगी गई है। जीएमएच में संचालित गायनी विभाग की एचओडी ने जानकारी भी प्रबंधन को उपलब्ध करा दी। कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी को भोपाल भेज दिया है। भेजी गई जानकारी में मरीजों की संख्या, स्टाफ और इन्फ्रास्ट्रचर में आने वाले खर्च की जानकारी दी गई है। इसके अलावा कितने डॉक्टर और स्टाफ की जरूरत होगी। यह भी बताया गया है।

स्टाफ और डॉक्टर मिलेगी टे्रनिंग
आईवीएफ सेंटर शुरू करने के पहले तैयारियां करनी होगी। इसके लिए डॉक्टर व स्टाफ को अलग से ट्रेनिंग की जरूरत होगी। यह अलग तरह का ट्रीटमेंट है। ऐसे में इसमें बिना ट्रेनिंग के कुछ भी संभव नहीं है। डॉक्टरों को भी ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजना होगा। मशीनरी भी जरूरी होगी।

बढ़ती जा रही संख्या
रीवा मेडिकल कॉलेज कई जिलों को कवर करता है। यहां सात जिलों से मरीज पहुंचते हैं। रीवा मेडिकल कॉलेज काफी पुराना और बढ़ा है। यही वजह है कि नि:संतान दम्पति यहां अधिक संख्या में इलाज कराने और डॉक्टरों के पास संपर्क करने पहुंचते हैं। सुविधा न होने पर इन्हें प्राइवेट अस्पताल की शरण लेनी पड़ती है। यहां ऐसे प्रभावित दम्पतियों की संख्या अधिक है और तेजी से बढ़ रही है। कई दम्पति सिर्फ इलाज न मिलने के कारण मातृत्व और पितृत्व सुख से वंचित हो गए। कईयों की उम्मीद भी टूट रही है। सरकार ने जल्द ही फैसला लिया तो उनकी उम्मीदों को पंख लग जाएंगे।

क्या है आईवीएफ
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट को आईवीएफ ट्रीटमेंट कहा जाता है। पहले इसे टेस्ट-ट्यूब बेबी के नाम से जाना जाता था। इस प्रक्रिया का प्रयोग पहली बार 1978 में इंग्लैंड में किया गया था। आईवीएफ ट्रीटमेंट में प्रयोगशाला में कुछ नियंत्रित परिस्थितियों में महिला के एग्स और पुरुष के स्पर्म को मिलाया जाता है। जब संयोजन से भ्रुण बन जाता है तब उसे वापस महिला के गर्भाशय में रख दिया जाता है। हालाँकि आईवीएफ एक जटिल और महंगी प्रक्रिया है, किन्तु यह प्रक्रिया उन दम्पतियों के लिए बहुत सहायक होती है जो बहुत समय से गर्भधारण की तैयारी कर रहे हैं या किसी कारणवश अन्य फर्टिलिटी ट्रीटमेंट असफल हो गए हैं।

यहां शुरु करने की तैयारी
स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की घोषणा की है। इसमें ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा और सागर मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। यह सारे मेडिकल कॉलेज काफी पुराने हैं। इन सभी मेडिकल कॉलेज से प्रस्ताव और सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है।
०००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

तीन दिन के अंदर बीएलसी के फाइलों का होगा निराकरण, महापौर अजय मिश्रा बाबा के निर्देश…

January 15, 2023

APSU के पुरा छात्रों ने विजेताओं को पहनाए मेडल्स, आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम…

January 15, 2023

रीवा की मधुस्मिता सिंह ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, सीएम ने किया सम्मानित…

January 15, 2023
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.