सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगरीय निकाय चुनाव नजदीक है, ऐसे में नगर निगम के सभी वार्डो से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। सुबह से प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार प्रसार में जुट जाते हैं। मतदाताओं के घर पहुंच सुबह से ही वोट की मांग करते हैं। कुछ पूर्व पार्षद भी चुनाव लड़ रहे हैं यदि वह मैदान में नही भी हैं तो उनके घर से पत्नी, माँ, बहन सहित कोई न कोई मैदान ने है। पूर्व पार्षदो द्वारा अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो का गुड़गान कर उनके लिए वोट मांगे जा रहे हैं। लगभग सभी पूर्व पार्षद चुनाव प्रचार में मजत हैं लेकिन कुछ ऐसे भी पूर्व पार्षद हैं जो अपने बीते कार्यकाल व उसके बाद बीच के ढाई साल में जनता के लिए सुबह से निकलते रहें हैं। वह आज भी अपने रूटीन को चुनाव प्रचार से अलग रख रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 15 से पूर्व पार्षद अशोक पटेल ‘झब्बू’ की पत्नी नीतू अशोक पटेल मैदान पर हैं। हर पूर्व पार्षद की तरह झब्बू भी अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं लेकिन वह इससे ज्यादा महत्व जनता की समश्याओ को दे रहे हैं। बरसात का मौसम आ जाने से तरह तरह की समस्याओं का सामना वार्ड के लोंगो को करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं के निराकरण के लिए अशोक पटेल चुनाव प्रचार छोड़ पहुंच रहे हैं। शायद यही वजह है कि अशोक पटेल चुनावी मैदान से ज्यादा नगर निगम अमले के साथ वार्ड में जनता की समस्याओं के निराकरण में ज्यादा दिख रहे हैं।
दिन हो चाहे रात पूर्व पार्षद अशोक पटेल को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए मैदान पर देखा जा रहा है। वही जब पूर्व पार्षद अशोक पटेल से पूंछा गया कि चुनाव प्रचार की जगह वह समश्याओ के निराकरण में समय दे रहे हैं ऐसे में प्रचार-प्रसार पूरा हो पायेगा, चुनाव पर असर पड़ेगा या नही तो उन्होंने कहा कि जनता ने ही उन्हें जीता कर सेवा करने का मौका दिया था और वह जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। हर जीत अपनी जगह है लेकिन जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें वार्ड के लोंगो का पूरा समर्थन है और वह जनता की सेवा में जुटे हुए हैं आगे का फैसला जनता ही करेगी वह मान्य होगा।
0000000






