Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » कोरोना इफेक्ट! जानिए गणतंत्र दिवस के दिन रीवा में होंगे क्या-क्या प्रतिबंध, किन बातों का करना होगा पालन….
Rewa

कोरोना इफेक्ट! जानिए गणतंत्र दिवस के दिन रीवा में होंगे क्या-क्या प्रतिबंध, किन बातों का करना होगा पालन….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJanuary 22, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

  

   

रीवा। जिले में इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के आयोजन में कोरोना का असर रहेगा। आयोजन के पूर्व कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालय, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायतों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। जिला पुलिस बल, एसएफ बटालियन द्वारा परेड का आयोजन किया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एनसीसी एवं एनएसएस, स्काउट गाइट एवं शौर्य दल परेड में शामिल नहीं होंगे। आयोजन स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा, योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास आधारित झांकियां निकाली जायेगी। कलेक्टर ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। लेकिन कार्यक्रम में बच्चे शामिल नहीं होगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण करके सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन होगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान गाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा है कि गणतंत्र दिवस में ध्वज संहिता के प्रावधानों का पालन करते हुए ध्वजारोहण करें तथा सूर्यास्त के समय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतारकर सुरक्षित रखें। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थलों में कोरोना से बचाव के निर्देशों का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाय।
000000000
एसएएफ मैदान पर होगा मुख्य समारोह  
 जिले में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह एसएएफ मैदान रीवा में आयोजित किया जा रहा है। समारोह प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से आरंभ होगा। समारोह में सुरक्षाबलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। समारोह में आकर्षक परेड आयोजित की जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे शामिल नहीं होंगे। गणतंत्र दिवस की संध्या पर नगर निगम के टाउन हाल में भारत पर्व के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम शाम 6 बजे आरंभ होगा। 
शासकीय भवनों में होगी रोशनी
 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी अधिकारियों को कार्यालय भवनों में रोशनी कराने की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। इसके लिये राशि विभागीय आवंटन से व्यय करें। उन्होंने निजी संस्थानों से भी उनके भवनों में गणतंत्र दिवस में रोशनी करने का अनुरोध किया है। 
 
मदिरा की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को रीवा जिले में मदिरा की बिक्री के प्रतिबंधि के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार 26 जनवरी 2022 को सम्पूर्ण दिवस रीवा जिले की सभी देशी तथा विदेशी मदिरा की दुकानें, भांग दुकान, देशी मदिरा बॉटलिंग इकाई चोरहटा तथा देशी-विदेशी मदिरा गोदाम बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर मदिरा का क्रय-विक्रय तथा परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टर ने पुलिस तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को प्रतिबंध का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।  
00000000

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025
Latest Post

प्रसव के बाद महिला को लगाए जा रहे थे टांके, गायनी ओटी में लगी आग, अंदर ही जल गया नवजात…

December 15, 2025

APSU REWA:रिहर्सल के पहले दिन कुलगुरु ने छात्रों को सिखाया उपाधि लेने का तरीका…

December 15, 2025

BREAKING NEWS: रामायण पीठ की स्थापना की तैयारी में था एपीएसयू, निवाड़ी कलेक्टर ने चलवा दिया चिंहित भूमि में बुलडोजर!…

December 15, 2025

कोहरे की आगोश में डूबा रीवा शहर! 5 फिट तक कुछ दिख नहीं रहा…

December 14, 2025

दीक्षांत समारोह 2025: इन छात्रों को मिलेंगे पदक, देखें APSU REWA की फाइनल सूची…

December 14, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.