Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा सैनिक स्कूल के पुराछात्र वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त, उपलब्धियां वह की हर कोई….
नई दिल्ली

रीवा सैनिक स्कूल के पुराछात्र वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त, उपलब्धियां वह की हर कोई….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniApril 20, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now
Sainik School alumnus Vice Admiral Dinesh Tripathi appointed as the new Chief of the Indian Navy

रीवा। रीवा जिला को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रीवा निवासी वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त किए गए हैं। वह वर्तमान भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। श्री त्रिपाठी 30 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा की। वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी इसी दिन पदभार संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल के लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है। इस पद पर पहुंचने वाले रीवा के वह पहले व्यक्ति हैं।

   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर व कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट हैं श्री त्रिपाठी: वाइस एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं। वे नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आइएनएस मुंबई के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और प्रिंसिपल वारफेयर ऑफिसर के रूप में भी काम किया है। दिनेश त्रिपाठी ने आइएनएस किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है।

 

 

 

 

 

 

 

इस साल जनवरी में बने थे नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ : जनवरी महीने में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ बनने के बाद दिनेश त्रिपाठी ने नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान सलामी ली थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अति विशिष्ट सेवा पदक मिला दिनेश त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस एकेडमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से ग्रेजुएट हैं। वहां उन्हें थिमैया मेडल से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2007-2008 में रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट स्थित यूएस नेवल वॉर कॉलेज में नेवल हायर कमांड कोर्स और नेवल कमांड कॉलेज में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने रॉबर्ट ई बेटलमैन इंटरनेशनल पुरस्कार जीता था। उन्हें अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना मेडल भी मिल चुका है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज आएंगे सैनिक स्कूल : विदित हो कि वर्तमान नेवी उप प्रमुख दिनेश कुमार त्रिपाठी रीवा सैनिक स्कूल के पुरा छात्र हैं। जानकारी के अनुसार उनका आगमन आज 20 अप्रैल को सैनिक स्कूल में होगा। दिनेश त्रिपाठी के नौसेना चीफ बनाए जाने पर सैनिक स्कूल रीवा के पुरा छात्र व उनके काफी करीबी क्लासमेट डॉ अमित तिवारी एचओडी टीआरएस कॉलेज, डॉ अतुल सिंह सर्जन, आनंद सिंह नगर निगम रीवा ने खुशी जाहिर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

दिनेश त्रिपाठी ने कई अहम ऑपरेशनल और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है। इसमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर, डायरेक्टर ऑफ नेवल ऑपरेशन्स, प्रिंसिपल डायरेक्टर नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशन्स और नई दिल्ली में प्रिंसिपल डायरेक्टर नेवल प्लान्स शामिल हैं। उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर प्रमोशन के बाद नेशनल हेडक्वार्टर में नौसेना स्टाफ के असिस्टेंट चीफ (पॉलिसी और प्लान्स) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में काम किया। जून 2019 में उनका वाइस एडमिरल के पद पर प्रमोशन हुआ। इसके बाद उन्हें केरल के एझिमाला में भारतीय नौसेना एकेडमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था। वे जुलाई 2020 से मई 2021 तक नौसेना संचालन के डायरेक्टर जनरल थे। फिर उन्होंने जून 2021 से फरवरी 2023 तक कार्मिक प्रमुख के रूप में काम किया। 4 जनवरी 2024 को उन्हें नौसेना स्टाफ का वाइस चीफ नियुक्त किया गया था।

     
   
Dinesh k tripathi Dinesh k tripathi Hindi news new Chief of the Indian Navy Sainik School alumnus Vice Admiral Dinesh Tripathi appointed as the new Chief of the Indian Navy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Amarpatan News: शासकीय कॉलेज में गीता जयंती पर गरिमामय उत्सव…

December 1, 2025

Amarpatan News: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एड्स दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम…

December 1, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

Amarpatan News: शासकीय कॉलेज में गीता जयंती पर गरिमामय उत्सव…

December 1, 2025

Amarpatan News: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एड्स दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम…

December 1, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025

SIR 2025:प्रेम विवाह करने वालो के सामने यह बड़ी समस्या, अब भटक रहे इधर-उधर…

December 1, 2025

APSU REWA: विवि का 13वां दीक्षांत समारोह, ऑनलाइन पंजीयन के लिए यह करना होगा…

December 1, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.