Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa News: सिटी कोतवाली टीआई जेपी पटेल के खिलाफ बड़ी साजिश? महिला ने कर दिया…
अपराध

Rewa News: सिटी कोतवाली टीआई जेपी पटेल के खिलाफ बड़ी साजिश? महिला ने कर दिया…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

वीरेंद्र सिंह सेंगर(बबली)रीवा। फर्जी अपराध रचने का रीवा गढ़ माना जाता है। लूट, चोरी तो ठीक है हत्या जैसे संगीन अपराध की कहानी रचने में रीवा के बुद्धिजीवियों के पास कलायें अच्छी है। ऐसा नहीं है कि पुलिस उनके पैतरों को नहीं जानती लेकिन शिकायतकर्ता पुलिस पर इस कदर हावी होता है कि पुलिस भी सोचने को मजबूर हो जाती है। साधारण मारपीट पर लूट और दुर्घटना में हुई मौत पर हत्या का आरोप लगाने की प्रथा सी चल निकली है। हाल ही में सीधी जिले से प्रेमी संग भागी महिला के परिजन एक लाश को ही उसी की लाश होने का दबाव पुलिस पर बनाकर महिला के प्रेमी पर हत्या का अपराध दर्ज करवाने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिये थे। गनीमत रही कि पुलिस ने अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए उक्त आशिक पर हत्या का अपराध दर्ज नहीं किया, ये अलग बात है कि इस नौटंकी में महिला के प्रेमी को तूफानों के उस दौर में पुलिस की निगरानी में रहना पड़ा।

   

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एक नया तमाशा सामने आया जिसमें चोरी के अपराध में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने पति-पत्नी प्रायोजित तरीके से कोतवाली टीआई जेपी पटेल को बदनाम करने की साजिश रच डाली। कोतवाली में बैठे टीआई कुछ समझ पाते की साजिशकर्ता कुलदीप सोनी और उसकी पत्नी अनुराधा सोनी अपने मंसूबे में कामयाब हो गई। मामला दो दिन पुराना है जो अब सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा। आश्चर्य तो तब हुआ जब उक्त वीडियो को वायरल करने वाले ने अपनी वाहवाही लेने एंव टीआई से दुश्मनी भंजाने के लिए पत्रकारिता को ही कलंकित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

टीआई की बेइज्जती करने आरती की थाली लेकर पहुंचे कोतवाली: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चोरी का मामला तीन महीने पहले का है, उन दिनों कोतवाली के प्रभारी रूपलाल उड़के हुआ करते थे। फरियादी अनुराधा सोनी पति कुलदीप सोनी की शिकायत पर 28 अक्टूबर 2023 3 को आरोपी अर्पित सोनी एंव मकेश सोनी के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया था। घटना की जांच चल ही रही थी कि टीआई कोतवाली रूपलाल उइके का रीवा से तबादला हो गया और राजनीति के दरवाजे से होते ही टीआई जेपी पटेल समान थाना से कोतवाली के प्रभारी बन गये। वे यह भूल गये थे रीवा राजनीतिज्ञों को गढ़ है, यहां घर-घर चाणक्य पैदा होते है। इसी चाणक्य के शिकार कोतवाली टीआई हो गये। घटना के तीन माह बाद दो दिन पूर्व कुलदीप सोनी अपनी पत्नी अनुराधा सोनी एवं वीडियो बनाने के लिए दो चार लड़को के साथ कोतवाली जा पहुंचा। कोतवाली के गेट से ही मोबाइल का कैमरा खोल दिया और अनुराधा सोनी हाथ में पूजा की थाली और फूलों की माला लेकर टीआई के कक्ष में घुस गई। पहले तो टीआई सोचे की महिला सम्मान करने आई है लेकिन पल भर में उनके दिमाग की घंटी बज गई तब तक कुलदीप के साथ आये लोगो ने वीडियो बना लिया, जिसमें टीआई महिला को यह समझाते नजर आ रहे है कि मुझे सम्मान की जरूरत नहीं है। टीआई ने कुलदीप सोनी के साथ आये युवको को समझाते हुए थाने के बाहर कर दिया लेकिन मोबाइल में कैद वीडियो को डीलिट नहीं कर पाये। जो वीडियो अब टीआई जेपी पटेल को बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

चांदी चोरी का लगाया था आरोप हाईकोर्ट ने दे दी जमानत: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताते चले कि कुलदीप सोनी की फोर्ट रोड स्थित गहना गुरिया नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। कुलदीप सोनी के यहां अर्पित सोनी और मुकेश सोनी कर्मचारी के रूप में काम करते थे। कुलदीप सोनी का आरोप है कि उनके कर्मचारियों ने 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 के बीच उनकी दुकान से 3 किलो 8 सी ग्राम चांदी चुरा ले गये। चोरी की डायरी जब टीआई जेपी पटेल के हाथ लगी तो चोरी के संदेही अर्पित और मुकेश सोनी को पकड़ने दबिस देनी शुरु कर दी। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण सदेही न्यायालय की शरण में गये और सोमवार के दिन उच्च न्यायालय ने चोरी के दोनो सहेहियो का अग्रिम जमानत का लाभ दे दिया।

 

 

 

 

https://www.vindhyavani.com/wp-content/uploads/VID-20240409-WA0006-1.mp4

 

 

     
   
City kotwali rewa City kotwali ti jp patel REWA NEWS' Rewa police viral video Ti viral video Viral video rewa police
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.