REWA NEWS: State Bar Council elections, vote counting underway…
रीवा। लगभग माह पूर्व हुए राज्य अधिवक्ता जबलपुर के चुनाव का परिणाम जल्द आने की संभावना है। 16 से मतगणना शुरू हो चुकी है। दो दिनों में करीब साढ़े सत्रह सौ मतों की गणना हो चुकी है। जिसमें रीवा के अधिवक्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक चार जिलों अनूपपुर, अली राजपुर, आगर-मालवा व बड़वानी जिले के मतों की गणना की जा चुकी है। इनमें रीवा जिले कई अधिवक्ताओं को दहाई में मत मिले हैं। सर्वाधिक मत शहडोल जिले के अधिवक्ता दिनेश नारायण पाठक को 139 वोट मिलने की जानकारी मिली है।
रीवा जिले के प्रत्याशियों के संदर्भ में बात करें तो अब तक हुई मतगणना में हाईकोर्ट जबलपुर में वकालत करने वाले रीवा निवासी अधिवक्ता नित्यानंद मिश्रा को 36 मत मिले जबकि स्टेट बार कौंसिल के निर्वतमान कार्यकारी अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह को 33 मत मिले हैं। इसी प्रकार रिटायर जज सुनील मिश्रा को 26 वोट, सूर्यकांत मिश्रा को 22 वोट, डॉ संदीप पटेल को 18 वोट मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि अभी प्रथम चक्र की गणना में प्रथम वरीयता वाले मतों की गणना की जा रही है। इसके बाद द्वितीय व तृतीय व अन्य वरीयता वाले मतों की गणना की जायेगी। चूंकि मतों की गणना अल्फावेट के अनुसार आने वाले जिलों के मतों की गणना की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रीवा जिले से करीब तीन दर्जन अधिवक्ता मैदान में है उनमें पूर्व बार कौंसिल सदस्य रावेंद्र मिश्रा, पुनीत सिंह बाघेल व अन्य शमिल हैं। बताया जा रहा है पूरे चक्रों की गणना जुलाई प्रथम सप्ताह तक जा सकती है। जानकारी अनुसार पूरे प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया था।



