REWA: Mayor Ajay Mishra 'Baba' has reconstituted the Mayor-in-Council; here are the new MIC members
रीवा । महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा मध्यप्रदेश नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 37(3) के प्रावधानों के अंतर्गत मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) का आंशिक पुनर्गठन किया गया है। महापौर द्वारा जारी आदेशानुसार मेयर इन काउंसिल सदस्य मनीष नामदेव मन्नू, पार्षद वार्ड क्रमांक 27 को सदस्य पद से पृथक करते हुए उनके स्थान पर वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद अनीता उमेश वर्मा को मेयर इन काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया है।

पुनर्गठन उपरांत मेयर इन काउंसिल में नजमा बेगम, पार्षद वार्ड क्रमांक 33 को सामान्य प्रशासन विभाग, नीतू अशोक पटेल (झब्बू), पार्षद वार्ड क्रमांक 15 को जल कार्य तथा सीवरेज विभाग, धनेन्द्र सिंह बघेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 06 को लोक निर्माण तथा उद्यान विभाग, रमा दुबे, पार्षद वार्ड क्रमांक 31 को राजस्व विभाग, रवि तिवारी, पार्षद वार्ड क्रमांक 14 को वित्त एवं लेखा विभाग, अनीता उमेश वर्मा, पार्षद वार्ड क्रमांक 08 को विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, गुलाम अहमद, पार्षद वार्ड क्रमांक 42 को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, गायत्री लखन खण्डेलवाल, पार्षद वार्ड क्रमांक 37 को यातायात एवं परिवहन विभाग, सूफिया सहफूज खान, पार्षद वार्ड क्रमांक 41 को योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा सुश्री आरती बक्सरिया, पार्षद वार्ड क्रमांक 39 को शहरी गरीबी उपशमन विभाग का दायित्व है।
गौरतलब है कि मेयर इन काउंसिल नगर निगम की कार्यपालिका का महत्वपूर्ण अंग है, जिसके सदस्य निगम प्रशासन के विभागों से प्राप्त प्रस्तावों में नीतिगत एवं अन्य संबंधित निर्णयों में सहयोग करते हैं।




