Rewa: Harsh secured 74th rank at all India level in JEE Advanced exam.
रीवा। शहर के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के छात्र रहे हर्ष बाजपेयी ने भारत की सबसे कठिनतम परीक्षा मानी जाने वाली जेईई एडवांस की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 74 वी रैंक लाकर पूरे रीवा सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है। बचपन से ही प्रखर बुद्धि के धनी हर्ष की प्रारंभिक शिक्षा रीवा के बाल भारती स्कूल व उसके बाद केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 से हुई। रीवा से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होने कोटा के एलन कैरियर संस्थान में प्रवेश लेते हुये जेईई मेंस जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी की तथा यह सफलता प्राप्त की है ।
इसके पूर्व भी वर्ष 2021 में कोरोना काल के दौरान हर्ष के द्वारा बनाई गयी ‘इजीहेल्थ डिवाइसÓ के लिये उन्हे 3 अंतरराष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त हो चुके है तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हे दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया था। हर्ष के पिता विजय बाजपेयी एक खेल संगठन में कार्यरत हैं व उनकी माता रोली बाजपेयी स्वयं केन्द्रीय विद्यालय में गणित की शिक्षिका है तथा हर्ष की पढ़ाई में उनकी मॉ एवं बहन वर्तिका का सदैव पूरा सहयोग व योगदान रहा है। कृष्ण की भक्ति में अटूट आस्था रखने वाले हर्ष बाजपेयी ने अपनी इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुये कहा कि मेरी रूचि कंप्यूटर एवं प्रोग्रामिंग में है अत: मेरा अगला लक्ष्य उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाना अथवा देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों मुंबई अथवा दिल्ली मे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में प्रवेश लेकर अच्छे अंको से पास होना है तथा देश की सेवा में अपना योगदान देना है ।
उन्होने अपनी इस सफलता के लिये अपनी मॉ रोली बाजपेयी के विशेष प्रयासों सहित सभी परिजनों, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा के सभी शिक्षको तथा सभी शुभचिंतको एवं इष्ट मित्रों के प्रति आभार जताया है। हर्ष की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के सदस्य दादी मनोकामना बाजपेयी, नानी पुष्पा त्रिपाठी, बड़े पापा अरविंद बाजपेयी, शर्वा बाजपेयी, उमा बाजपेयी, रेखा बाजपेयी, रिचा शुक्ला, धीरेन्द्र शुक्ला, अनुप्रिया मिश्रा, गोपाल मिश्रा, अनुश्री, प्रसून त्रिपाठी, अपूर्व, स्मिता, आकांक्षा, कर्मदीप मिश्रा, आराध्य बाजपेयी, प्रोफेसर अभिजीत बाजपेयी, सीए अदिति बाजपेयी , नीरज मिश्रा, तृषा , वर्तिका बाजपेयी, प्रणव तिवारी, चिन्मय तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, प्रीति तिवारी, गरिमा बाजपेयी, ईवा, तक्ष, देवेश शुक्ला, आरडीसीए अध्यक्ष राजीव खन्ना, सचिव कमल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय सिंह , डॉ. दीपक कपूर सहित अजय मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, अरूण शुक्ला, मोहनीश मिश्रा, अनुराग सिंह, खुदा बख्श, संतोष सिंह, वेदांत मिश्रा, राजेश शुक्ला, प्रभाकर सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश गुप्ता, धीरेन्द्र शुक्ला, प्रदीप शुक्ला अरूणा त्रिपाठी, पीके त्रिपाठी, शकील खान, अमित शर्मा, अनुराग सिंह, रोहित सिंह, जीतेन्द्र गुप्ता के अलावा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की प्राचार्या महालक्ष्मी पांडेय व विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी-अपनी बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
०००००००००




