Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa Floods: इस डूबते शहर का जिम्मेदार कौन?
मध्य प्रदेश

Rewa Floods: इस डूबते शहर का जिम्मेदार कौन?

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

शहर को बीते ढाई दशक से विकास के नाम पर अंधी दौड़ में दौड़ाया जा रहा है। शहर में न तो ड्रेनेज सिस्टम का पता है और न ही नालों के चौड़ीकरण की कोई ठोस व्यवस्था दिखाई देती है। नगर को विकसित करने का दम भरने वाला नगर निगम आए दिन मानकों को ताक पर रखकर नालों के किनारे और निचले भूभाग में मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों को अनुमति देता रहा है। बिल्डर ऊंची-ऊंची इमारतें तानते रहे और शहर का प्राकृतिक जल निकासी तंत्र सिकुड़ता गया। इस विकास से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है।

   

विकास की इस अंधी दौड़ को इस बार भगवान इंद्रदेव ने बादलों के माध्यम से आईना दिखाया है। झमाझम बारिश ने शहर के 80 प्रतिशत मोहल्लों को एक तरह से अपने आगोश में ले लिया। कई इलाकों में लोगों के दो मंजिला मकानों तक पानी पहुंच गया। सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और नालों का पानी घरों में घुस गया।

अब सवाल यह है कि इस डूबते शहर का जिम्मेदार कौन है?

ढाई दशक में महज डेढ़ साल को छोड़ दिया जाए तो भाजपा की ही सरकार रही है। इस बार नगर सरकार जरूर कांग्रेस के हाथ में है, लेकिन जिला, राज्य और केंद्र तक में एक ही पार्टी की सरकार है। पार्षद से लेकर विधायक, सांसद और मंत्री तक यहां से हैं। इसके बावजूद माननीयों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाला शहर का अमहिया मोहल्ला नाले में उफान के कारण संकट में रहा। यहां रहने वाले लोग अब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं—हे इंद्रदेव, तुम शांत हो जाओ और अपने बेरहम बादलों की सेना को रोक लो।

जनता सवाल कर रही है कि इस कृत्रिम बाढ़ का जिम्मेदार कौन है और जलप्रलय जैसी स्थिति में वह क्यों मौन है?

यह रीवा की विडंबना ही रही है कि यहां किसी एक व्यक्ति के इशारे पर हर काम होने की चर्चा आम है। बच्चे-बच्चे की जुबान पर यह बात सुनी जा सकती है कि माननीय के इशारे के बिना शहर का पत्ता भी नहीं हिलता। बीते तीन बार नगर निगम में उन्हीं के इशारे पर महापौर की कुर्सी मिलती रही। इसके बावजूद शहर का यह हाल समझ से परे है।

हालात से परेशान जनता ने नगर निगम की कुर्सी में बदलाव किया और ऐसी स्थिति बनी कि नगर सरकार विपक्ष के पास चली गई। लेकिन सत्ता बदलने के बाद भी आमजन को राहत नहीं मिली। नई नगर सरकार भी उसी पुराने ढर्रे पर चल पड़ी। आरोप लगने लगे कि कामकाज में पुरानी व्यवस्था और कथित सांठगांठ का असर बरकरार है। यानी कुर्सी बदली, लेकिन शहर की तकदीर नहीं बदली।

आखिर माननीयों ने 20 सालों में ऐसा प्लान क्यों नहीं तैयार कराया, जिससे शहर को डूबने से बचाया जा सके? ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई कि बारिश का पानी कुछ घंटों में नालों और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों से बाहर निकल जाए?

यह स्थिति क्यों बनी कि एक घंटे की बारिश में ही नेहरू नगर, तिलक नगर, समान जैसे मोहल्ले पानी में डूबने लगते हैं? आखिर हर बारिश में शहर की यही कहानी क्यों दोहराई जाती है?

जनता इन सवालों का जवाब चाहती है। हालांकि उसे जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में जनता बादलों को कोस रही है—

“ये बेरहम बादलों, तुम तो तरस खाओ… क्योंकि शहर का विकास करने वाले तो शहर को डुबाने पर आमादा हैं।”

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Rewa: बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट में चला निगम का बुलडोजर, बद्रिका फार्म हाउस का अवैध निर्माण ढहाया

September 1, 2026

नियमों की अनदेखी पर ब्रजवासी स्वीट्स सील, निलंबित लाइसेंस के बाद भी जारी था कारोबार…

September 1, 2026

REWA NEWS:जिले में बारिश का जोर कायम, तराई में बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर…

September 1, 2026
Latest Post

Rewa Floods: इस डूबते शहर का जिम्मेदार कौन?

September 3, 2026

Rewa: बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट में चला निगम का बुलडोजर, बद्रिका फार्म हाउस का अवैध निर्माण ढहाया

September 1, 2026

नियमों की अनदेखी पर ब्रजवासी स्वीट्स सील, निलंबित लाइसेंस के बाद भी जारी था कारोबार…

September 1, 2026

REWA NEWS:जिले में बारिश का जोर कायम, तराई में बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर…

September 1, 2026

Rewa News:बीहर नदी के ग्रीन बेल्ट में धड़ल्ले से निर्माण, MIC सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल ने की कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

August 31, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.