Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की रकम के साथ 72 अधिकारी और कर्मचारियों को पकड़ लिया, जानिए किस बात की मांगी जा रही थी रिश्वत…
Rewa

Rewa: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की रकम के साथ 72 अधिकारी और कर्मचारियों को पकड़ लिया, जानिए किस बात की मांगी जा रही थी रिश्वत…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 22, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   


रीवा। लोकायुक्त रीवा की टीम ने जनवरी से लेकर 21 दिसंबर तक पिछले 355 दिनों में रीवा और शहडोल संभाग के जिलो में 55 स्थानों पर दबिश देकर रिश्वत लेते ट्रैप कार्यवाई की। इस कार्यवाई में कुल 72 अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ रिश्वत के रकम से लाल हुए। लोकायुक्त टीम ने इस दौरान 9.24 लाख रुपए भी जब्त किए है। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि ट्रैप कार्यवाई में जयसिंह नगर शहडोल वन परिक्षेत्र के रेंजर को दो लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था, इसके साथ ही लोकनिर्माण विभाग सीधी में सहायक यंत्री को पचास हजार लेते तो वहीं नगर परिषद ब्यौहारी में बाबू और स्टोर कीपर को पचास हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा अलग-अलग विभागों में पांच सौ रुपए से लेकर चालिस हजार तक की रिश्वत लेते अधिकारी कर्मचारी पकड़े गए। बहरहला लोकायुक्त की टीम रिश्वत के मामले सामने आने के बाद भले ही ट्रैप कार्यवाई कर रही है, इसके बावजूद कई अधिकारी और कर्मचारी आदत में सुधार नहीं कर रहे।


जिलेवार मामलो पर एक नजर
रीवा       23
सतना      07
सीधी       06
सिगरौली    09
शहडोल     05
उमरिया     04
अनूपपुर     01
कुल       55

राजस्व विभाग में सर्वाधिक कार्यवाई
लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की डिमांड पर सबसे अधिक कार्यवाई राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर की है। जहां नायब तहसीलदार से लेकर, आरआई और पटवारियों के हाथ रिश्वत की नोट से रंग गए। राजस्व विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों पर ट्रैप कार्यवाई हुई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में थाना प्रभारी निरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक व आरक्षक तक रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिस विभाग में कुल 9 प्रकरण दर्ज कर टै्रप कार्यवाई की गई है। इसके अलावा ं बिजली विभाग में 3 प्रकरण, जिला पंजीयक 1 जनपद पंचायत में 7 जगहो पर ट्रैप कार्यवाई हुई। वन विभाग की बात करे तो रेंजर सहित वन रक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए है, जहां कुल तीन प्रकरण भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाई हुई है।  इसके साथ ही जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में खाद्य अधिकारी रीवा को ट्रैप किया गया था। इसके अलावा एमपीआरडीसी में 1, नगर परिषद में 1, आयुष विभाग में 1, शिक्षा विभाग में 2, भू अर्जन में 1, अपर कलेक्टर कार्यालय में 1, लोक निर्माण में 1, नगर निगम में 1 व सहकारिता में 2 व महिला बाल विकास में 1 प्रकरण दर्ज कर कार्यवाई की गई है।   

72 के  खिलाफ दर्ज हुआ मामला
लोकायुक्त रीवा की टीम ने रीवा और शहडोल संभाग में की गई ट्रैप कार्यवाई में जनवरी माह से 21 दिसंबर तक 55 स्थानो पर ट्रैप कार्यवाई आयोजित कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाई की। इस कार्यवाई में कही एक अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ाया तो कही दो से तीन कर्मचारियों के हाथ रिश्वत की रकम से लाल हुए। बहरहाल उम्मीद है कि इस साल के शेष दस दिन में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.