MP NEWS: Class 5th and 8th exams to be held from June 16 to 23
BHOPAL. राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5 वीं व 8 वीं की पुन: परीक्षा सत्र 2025-26 की समय-सारणी जारी की गई थी जिसमें अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन कर नई तारीखों को घोषित किया गया है। संशोधित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5 वीं व 8 वीं की पुन: परीक्षा का 16 जून से 23 जून की अवधि में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार पुन: परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक 24 से 28 जून की अवधि में पूर्ण कराया जाएगा। पुन: परीक्षा के आयोजन संबंधी शेष निर्देश यथावत रहेंगे।
कक्षा 5 वीं समय-सारणी
16 जून : मंगलवार को प्रथम भाषा अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, मराठी
18 जून : गुरुवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
19 जून: शुक्रवार को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है अथवा हिन्दी जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है।
20 जून: शनिवार को पर्यावरण अध्ययन।
22 जून: सोमवार को अतिरिक्त भाषा हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों के लिए)
कक्षा 8 वीं समय-सारणी
16 जून:मंगलवार को प्रथम भाषा (सहायक वाचन सहित, हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
18 जून: गुरुवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
19 जून: शुक्रवार को द्वितीय भाषा अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी, उर्दू, मराठी है अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
20 जून: शनिवार को विज्ञान।
22 जून: सोमवार को तृतीय संस्कृत भाषा, हिन्दी, अरबीए मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर)
23 जून: मंगलवार को सामाजिक विज्ञान
०००००००




