Interview held at Model Science College, Rewa, 41 students passed…
रीवा। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए विद्यार्थियों को संकाय परिवर्तन की सुविधा दी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब छात्र-छात्राएं 12वीं या स्नातक में पढ़े गए विषयों से अलग संकाय में भी प्रवेश ले सकेंगे, बशर्ते वे पात्रता शर्ते पूरी करें। इसके लिए विद्यार्थियों को वॉक इन इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। पात्र पाए जाने पर उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। शहर के मॉडल साइंस अग्रणी कॉलेज को अधिकृत किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक करीब 50 से लगभग छात्र इंटरव्यू दे चुके हैं, जिसमें 41 के करीब छात्रों को संकाय बदलने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया है। कॉलेज में हर पाठ्यक्रम में तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जा रहा है।
जिले भर के कॉलेजों में चल रहे प्रवेश
जिले भर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार छात्र-छात्राओं को निर्धारित तारीखों में पंजीयन और दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। 27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 20 छात्र ने साइंस से आर्ट में सबसे अधिक प्रवेश लिया है।
ई-प्रवेश मोबाइल एप की भी दी सुविधा
बताया गया कि विभाग के अनुसार यह पहल विद्यार्थियों को अपनी रुचि और कॅरियर के अनुसार विषय चुनने का अवसर दे रही है। कई विद्यार्थी साइंस विषय को बदलकर आट्र्स में भी प्रवेश ले रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल और ई-प्रवेश मोबाइल एप के माध्यम से संचालित की जा रही है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए उच्च शिक्षा विभाग के जरिए ई-प्रवेश मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रवेश प्रक्रिया, पंजीयन, सीट आवंटन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अपने मोबाइल फोन पर आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
००००००००००
विद्यार्थियों को संकाय परिवर्तन की सुविधा दी गई है, इसके लिए साक्षात्कार किए गए। 41 छात्रों को संकाय परिवर्तन के लिए प्रमाण पत्र साक्षात्कार के बाद दिए गए हैं।
डॉ.रवीन्द्रनाथ तिवारी, प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय रीवा।
००००००००००




