Illegal colonizers became active again after the departure of former commissioner Dr. Saurabh Sonawane, officials again maintained silence…
विंध्य वाणी,रीवा। नगर निगम आयुक्त रहे डॉ.सौरभ सोनवणे के जाने के बाद अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही थम सी गई है। शायद यही वजह है कि अवैध कॉलोनियों का कारोबाद एक बार फिर से फल फूल रहा है। हालात यह हैं कि अवैध कालोनियो में शिकायत के बाद भी अधिकारी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। जिनको नोटिस जाी किए गए उनको भी अब निगम अधिकारी भूल चुके हैं। बता दें कि वार्ड क्रमांके 6 में केन्द्रीय विद्यालय के ठीक बगल में की गई प्लाटिंग पर शिकायत के बाद कार्यवाही की गई थी, इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 4 में विंद गु्रप द्वारा अवैध प्लाटिेंग की गई थी, शहर के वार्ड क्रमांक 26 में कई अवैध प्लाटिंग की गई व इन सभी को नोटिस जारी किया गया लेकिन हैरानी की बात है कि इन पर आगे कोई कार्यवाही नहीं हुई।
कुछ कॉलोनियों में अवैध कॉलोनी बताते हुए नगर निगम द्वारा एफआईआर के लिए भी संबंधित थाने में पत्र भेजा गया लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। हालात यह बने कि वर्तमान में बिना किसी डर के कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों का विक्रय कर रहे हैं। जिन कॉलोनियों को नोटिस जारी किए गए वहां भी प्लॉट बेंच दिए गए और वर्तमान में घरों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि यहां नगर निगम ने सड़क उखाडऩे की कार्यवाही की थी।
नगर निगम में हाल में शिकायत के बाद भी अवैध कॉलोनियों में कार्यवाही नहीं की गई। वार्ड क्रमांक 8 में 147/1,147/2,146 8 158 सहित 139 में अवैध कॉलोनी की शिकायत की गई, यहां सड़क डालकर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी में कॉलोनाइजर बैठे है लेकिन निगम अधिकारी मौन साधे बैठे हैं। शायद निगम अधिकारी अवैध कॉलोनी को पूरी तरह से भूल चुके हैं।
००००००००००००००००




