रीवा. गोविन्दगढ़ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें गोविन्दगढ़ क्षेत्र के भिन्न भिन्न वैचारिक संगठन के लोगों ने सम्मिलित होकर एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से अमिलकी, ओढ़की, डिहिया,रौरा,सहिजना,गहिरा, टीकर, मड़वा सिलपरा,नकटा, तमरा तथा गोविन्दगढ़ इत्यादि के लोग समिल्लित हुए यात्रा का प्रारम्भ डिहिया चौराहा से शुरू हुआ उसके बाद अमिलकी होते हुए गोविन्दगढ़ नगर भ्रमण के बाद खन्धो माता मंदिर में भारत माता की आरती और वन्दे मातरम् के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं संघ के खंड कार्यवाह अम्बिकेश मिश्र,नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह,मंडल अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी,समाजिक कार्यकर्ता अमन तिवारी,बृजेश मिश्रा’विक्की’यूवा नेता अभिषेक तिवारी.महाविद्यालयीन छात्र प्रमुख सत्यम मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, विकास मिश्रा आदि रहें।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now








