GDC sent a letter to triple the number and TRS sent a letter to double the number, Model Science College kept the women’s wing.
रीवा। जिले के तीन शासकीय कॉलेजों में संचालित एनसीसी विंग में कैडे्टस की संख्सा बढ़ाई जाएगी। वजह प्रदेश में अब कैडेट्स का कोटा 17 लाख से 20 लाख कर दिया गया है। यानि की प्रदेश में 3 लाख छात्र और एनसीसी में भर्ती किए जाएंगे। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया था कि कॉलेज प्राचार्य संबंधित बटालियन को पत्र लिखे, जिसमें जिन कॉलेजों में एनसीसी विंग नहीं है वह एनसीसी विंग के लिए व जहां संचालित हैं वहां कैडेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन किया जाए। जिसको लेकर प्राचार्यो ने कार्यवाही शुरु कर दी है। बता दें कि जिले के 18 महाविद्यालयों में से तीन महाविद्यालयों में एनसीसी यूनिट है। इसके अलावा विंध्य क्षेत्र के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में भी एनसीसी का लाभ छात्रों को नहीं मिल रहा है।
मॉडल साइंस ने की महिला विंग की मांग
बता देें कि जिले के अग्रणी महाविद्यालय में एनसीसी महिला विंग बीते वर्ष 2018 से बंद है, यहां किसी प्राध्यापक द्वारा टे्रनिंग न लिए जाने के कारण महिला विंग को टीआरएस कॉलेज को दे दिया गया था। जिसके बाद से अब तक कई बार मॉडल साइंस कॉलेज से संबंधित बटालियन को पत्राचार किया गया लेकिन महिला विंग की शुरुआत नहीं हो सकी। इसके लिए कई बार आंदोलन प्रदर्शन भी छात्र संघ नेताओं द्वारा किए गए। शासन के आदेश के बाद एक बार फिर से पत्राचार किया गया है।
जीडीसी और टीआरएस ने भी रखी मांग
बता दें कि जिले के एक मात्र कन्या महाविद्यालय में हजारों की संख्या में छात्राएं पढ़ती है लेकिन यहां संचालित एनसीसी विंग में मात्र 53 कैडेट्स के लिए ही जगह दी गई है। वर्तमान प्राचार्य मेजर डॉ.विभा श्रीवास्तव जो कि खुद एनसीसी प्रभारी का दायित्व निभा चुकी हैं, उनके द्वारा इसके लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है कि संख्या को बढ़ा दिया। शासन के आदेश के बाद उन्होंने तत्काल पत्राचार करते हुए 160 संख्या करने की मांग की है। इसी प्रकार टीआरएस कॉलेज में संख्या दो गुना करने के लिए एनसीसी प्रभारी डॉ.रवीन्द्र धुर्वे ने पत्राचार किया है। जिसमें संख्या को दो गुना करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
267 छात्रों को मिल रहा लाभ
बता दें कि एनसीसी का लाभ जिले के इन तीन महाविद्यालयों में 267 छात्र-छात्राओं को मिल रहा है, टीआरएस कॉलेज में 107 छात्र व 53 छात्राओं को एनसीसी का लाभ मिल रहा है, इसी प्रकार जीडीसी कॉलेज में 53 छात्राओं को एनसीसी का लाभ मिल रहा है, इसके साथ ही मॉडल साइंस कॉलेज में 107 छात्रों को एनसीसी का लाभ दिया जा रहा है।
०००००००००




