For the first time at Awadhesh Pratap Singh University, exam results were declared within two days of the conclusion of the examination.
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम के लिए अब छात्रों को महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, विवि ने पहली बार परीक्षा समाप्त होने के मात्र दो दिन के अंदर ही परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। बता दें कि इस बड़े सुधार में कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया का विशेष प्रयास है, उनके द्वारा विवि में पद्भार के साथ ही समय में परीक्षा कराने व परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर प्रयास शुरु कर दिए थे। हालात यह बने कि परीक्षा समाप्त होने के मात्र दो दिवस के अंदर ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। विवि के इतिहास में पूर्व में इस प्रकार से परीक्षा परिणाम कभी न हीं जारी किए गए। छात्रों को विवि के इस प्रयास से काफी राहत मिली है। जानकारी के मुताबिक जून 2026 की परीक्षाएं 30 जून 2026 को संपन्न हुईं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर राजेंद्र कुमार कुड़रिया के सख्त निर्देश के अनुपालन में कुलसचिव नीरजा नामदेव के सहयोग एवं मार्गदर्शन में परीक्षा परिणाम प्रकोष्ठ द्वारा मात्र दो दिवसों में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।।
नैक मूल्यांकन में मिलेगा लाभ
विवि द्वारा इस प्रकार से दो दिवस के अंदर जारी किए गए परीक्षा परिणाम से छात्रों को लाभ तो हुआ ही इसका लाभ विवि को नैक मूल्यांकन में भी मिलेगा। नैक मूल्यांकन में इस विषय पर कि परीक्षा समाप्ति के बाद कितनी शीघ्रता से परिणाम घोषित किए जाते हैं, पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाता है। जिससे विवि को इस वर्ष नैक मूल्यांकन में भी इसका विशेष लाभ मिलेगा।
इन विषयों का जारी हुआ परिणाम
एपीएसयू द्वारा विभिन्न विषयों सहित बीएससी ऑनर्स भौतिक चौथा सेमेस्टर और बीएससी गणित चौथा एवं छठवां सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर विश्वविद्यालय ने एक मानक स्थापित किया है। कुलगुरु ने सख्त निर्देश दिए हैं कि विवि में छात्रों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
०००००००
वर्सन
उच्च शिक्षा विभाग के कैलेंडर अनुसार विश्वविद्यालयीन परीक्षाएं एवं परिणाम यथा समय सुनिश्चित किया जा रहा है। समय पर परीक्षा व परिणाम सहित समय पर कक्षाओं का संचालन व पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट जैसी सुविधा मिले, इस पर पूरा फोकस किया जा रहा है।
डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया, कुलगुरु एपीएसयू रीवा।
०००००००




