विंध्य वाणी, अमरपाटन। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र पटेल जिला महामंत्री जिला मैहर व सदस्य शारदा प्रबंध समिति, शैलेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष मैहर, मनोज पटेल जिला उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अमरपाटन, सुयश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष अमरपाटन, राकेश ताम्रकार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद अमरपाटन एवं पार्षद अमरपाटन, दिनेश शुक्ला सांसद प्रतिनिधि, दिनेश अग्रवाल पूर्व विधायक प्रतिनिधि, अमित ऊरमालिया पार्षद प्रतिनिधिनि, विश्वनाथ पटेल मंडल उपाध्यक्ष, गजमोहन सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक, इन्द्रसेन सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रमोद शुक्ला शिक्षक संघ अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर के वनस्पति उद्यान में वृक्षारोपण किया। इनके साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. के एन मिश्रा, डॉ.आलोक सिन्हा सहित महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान भी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.साधना मंडलोई, डॉ. रमेश पटेल एवं आदित्य शुक्ला द्वारा किया गया। बता दें कि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एसके वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सबसे बड़ी और अनिवार्य आवश्यकता है। वायु, जल और मिट्टी का शुद्ध होना ही स्वस्थ समाज की नींव है। युवा ही हमारे भविष्य के संरक्षक हैं। उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचार्यों द्वारा जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे व्यावहारिक कदम उठाने पर जोर दिया जाता है।

न्यू रामनगर कॉलेज में हुआ पौधारोपण
विंध्य वाणी, न्यू रामनगर।शासकीय महाविद्यालय न्यू रामनगर में विश्व पर्यावरण दिवस अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक थीम ‘प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिएÓ के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना हैं। महा विद्यालय प्रांगण में औषधीय और फलदार पौधों का वृक्षारोपण वृहद स्तर पर किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य रूप से प्रचार्य डॉ.एसके वर्मा, रामसुशील पटेल पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद न्यू रामनगर, कालिका प्रसाद पटेल सांसद प्रतिनिधि, गोरेलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष, मोती बैस पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद बाणसागर, जीतेन्द्र पटेल जिला महामंत्री एवं सदस्य, शारदा प्रबंध समिति मैहर, रामनरेश पटेल मंडल उपाध्यक्ष, बब्बू महाराज मंडल उपाध्यक्ष, अमृतलाल साकेत पूर्व मण्डल महामंत्री एवं पार्षद, विश्वनाथ प्रसाद पटेल मंडल उपाध्यक्ष, मथुरा पटेल एवं केके पटेल संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ.संजय कुमार साकेत, सहायक प्राध्याप प्रो. अरूण कुमार साकेत, सहायक प्राध्यापक प्रो. नीलू पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय और सराहनीय योगदान दिया।
००००००




