Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » NAGAR NIGAM REWA: शासन स्तर से खत्म हुआ अनुबंध, नगर निगम में फिर भी अफसर, वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
मऊगंज

NAGAR NIGAM REWA: शासन स्तर से खत्म हुआ अनुबंध, नगर निगम में फिर भी अफसर, वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now
Contract terminated at the government level, yet officers remain at the Municipal Corporation; salaries are not being paid, and questions are being raised about the working methods

 

   

 

रीवा। नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकॉय में डे-एनयूएलएम (दीनदयाल अंन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी अजिविका मिशन) के अनुबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके वह अब भी नगरीय निकॉयों में सेवा दे रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह उठाया जा रहा है कि जब शासन ने इनकी सेवा समाप्त कर दी और नगर निकॉयों की तरफ से इनकी सेवा बढ़ाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गइ्र्र तो इनका भुगतान कहा से हो रहा है? बताया जा रहा है कि रीवा नगर निगम व जिले के निकॉयों का ही यह हाल नहीं है बल्कि प्रदेश के अन्य नगर निगमों और निकॉयों में शासन से सेवा समाप्त होने के बाद भी अनुबंधित अधिकारी-कर्मंचारी सेवा में बिना भुगतान के जुटे हुए हैं। इस प्रकार से बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा को लेकर अब सवाल खड़ा किया जाने लगा है।

 

 

 

 

 

प्रभार भी सौंप दिए गए
बता दें कि नगर निगम में डे-एनयूएलएम के अनुबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को योजना के समाप्त होने व उनकी सेवा का अनुबंध समाप्त होने के बाद भी कार्य लिया जा रहा है, हालांकि इनको भुगतान बीते चार माह से निगम प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। डे-एनयूएलएम के सिटी मिशन मैनेजर रहे अभिमन्यू सिंह को तो जल कर शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी निगम ने दिया है, इसके साथ ईवी वाहन उपलब्ध करा रखा है, वह नियमित कर्मचारियों के ऊपर नोटशीट भी लिख रहे है, इसके साथ निगम में प्रीति रोचलानी, शरद गुप्ता, रजनीश पटेल सहित संजय कुमार को भी मानदेय देने से शासन से इंकार कर दिया है, इसके बाद भी बिना सक्षम स्वीकृति के इनसे काम लिया जा रहा है। आडिट ने मामले को लेकर आपत्ति भी जताई है।

 

 

 

शासन ने यह दिए हैं आदेश
बता दें कि इस संबंध में शासन ने निगम प्रशासन सहित निकॉयों को कई दफा पत्र जारी किया। हाल ही 15 अप्रैल 2026 में आए पत्र के बाद नगर निगम सहित कुछ निकॉयों ने इन अनुबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा को समाप्त मानते हुए उनका वेतन भुगतान बंद कर दिया, यह बात अलग है कि इनकी सेवा समाप्ति संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किए और न ही इनकी सेवा लेने के लिए कोई सक्षम स्वीकृति ली गई, जनवरी 2025 से लगातार पत्र आ रहे हैं लेकिन अभी तक निकॉयों ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

 

 

 

 

कौन होगा जिम्मेदार?
जानकारों का कहना है कि यदि इन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की गलती की जाती है या फिर वित्तीय अनियमितता की जाती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। निगम में तो इन अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है वह नोटशीट चला रहे हैं, हालांकि इस बात को लेकर कुछ नियमित अधिकारी-कर्मचारी नाराज है और दबी जुबान में विरोध कर रहे हैं, बीच में नियमित सहायक राजस्व अधिकारियों के ऊपर सिटी मिशन मैनेजर अभिमन्यू सिंह को प्रभार दिया जा रहा था, जिसको लेकर विरोध हुआ था।
०००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Rewa News:रीवा में बारिश के बाद जनता त्रस्त, घरों में हुऐ कैद

July 7, 2026

प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में स्थापित की गई विवेकानंद जी की प्रतिमा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया अनावरण…

July 4, 2026

APSU REWA: कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया और शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ.रामभूषण मिश्रा ने खिलाडिय़ों को दी बड़ी सौगात…

July 4, 2026
Latest Post

NAGAR NIGAM REWA: शासन स्तर से खत्म हुआ अनुबंध, नगर निगम में फिर भी अफसर, वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा, कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

July 7, 2026

Rewa News:रीवा में बारिश के बाद जनता त्रस्त, घरों में हुऐ कैद

July 7, 2026

प्रशासनिक भवन के सामने पार्क में स्थापित की गई विवेकानंद जी की प्रतिमा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया अनावरण…

July 4, 2026

APSU REWA: कुलगुरु डॉ.राजेन्द्र कुड़रिया और शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ.रामभूषण मिश्रा ने खिलाडिय़ों को दी बड़ी सौगात…

July 4, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पहली बार, परीक्षा समाप्ति के दो दिन के अंदर जारी हुआ परीक्षा परिणाम…

July 4, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.