Chorhata police cordoned off the side of the railway track in Tekua
रीवा। चोरहटा पुलिस ने गुरुवार रात टेकुआ शिवकंठ नगर रेलवे ट्रैक के पास घेराबंदी कर बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक बाइक और एक स्कूटी भी जब्त की है। बताया गया कि तलशी के दौरान पुलिस ने बोरियों से 915 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बिछिया थाना प्रभारी आईपीएस राजीव अग्रवाल, चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला सहित पुलिस शामिल रही। मिली जानकारी के मुताबिक महिला आरोपी पूर्व में भी नशीली कफ सिरप के साथ कबाड़ी मोहल्ले से पकड़ी गई थी, जेल से जब वह बाहर आई तो उसने ठिकाना बदला और ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री करने लगी। सूत्र बताते है कि ट्रांसपोर्ट नगर में जिस स्थान पर महिला नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रही थी वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता था, वहीं पटरी के उस पार चोरहटा थाना क्षेत्र है। बहरहला चोरहटा पुलिस ने मुखबिर सूचना के बाद महिला सहित चार तस्करों को धर दबोचा। जिनके कब्जे से 1 लाख 82 हजार रुपए की 915 शीशी नशीली कफ सिरप सहित दो दो पहिया वाहन जब्त किए।
पुलिस चला रही ऑपरेशन प्रहार 2.0
आईजी के निर्देशन पर रीवा जोन की पुलिस अवैध नशे के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार 2.0 चला रही है। इस पूरी कार्रवाई के संबंध में चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि बीती रात्रि में मुखबिर की सटीक सूचना परटेकुआ स्थित रेलवे ट्रक के समीप एक महिला सहित तीन युवकों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की गई और तीन बोरियों में नशीली कफ सिरप भरी हुई पाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई और मेडिकल नशे के कारोबारीयो के नाम बताएं हैं जिनके संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी करते आरोपी अनिकेत सिंह पिता पंकज सिंह 22 वर्ष निवासी माथुर भवन के पीछे अमहिया, रावेन्द्र साकेत पिता रामाधार साकेत 35 वर्ष निवासी रानी तालाब हरिजन बस्ती थाना कोतवाली, अमरीश शुक्ला पिता अवधबिहारी शुक्ला 18 वर्ष निवासी गुढवा भटिगवाँ टोला थाना गुढ हाल मुकाम धीरु सिंह का किराये का कमरा झिरिया थाना सिविल लाईन जिला रीवा व रानू उर्फ सपना साकेत पिता बब्लू साकेत 23 वर्ष निवासी गुलगंज जिला छतरपुर हाल मुकाम ट्रासफोर्ट नगर थाना सिविल लाईन जिला रीवा को गिरफ्तार किया है।
००००००००००००००००००००




