Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » APSU REWA: इस अधिकारी की मनमानी से भड़का आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा…
अपराध

APSU REWA: इस अधिकारी की मनमानी से भड़का आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJune 29, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

APSU REWA: Anger arose due to the arbitrariness of this officer, there was a huge uproar:रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ.राजकुमार आचार्य के पद्भार संभालने के बाद से व्यवस्थाओं में बड़ा परिवर्तन हुआ है। विशेषकर अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी पर विराम लगा है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे अधिकारी-कर्मचारी हैं जो व्यवस्थाओं को सुधारने की जगह बिगाडऩे में लगे हैं। शुक्रवार को ऐसे ही एक अधिकारी के कार्यप्रणाली से नखुश होकर कर्मचारी लामबंद हो गए और संबंधित शाखा में ताला बंद कर कुलसचिव के पास जा पहुंचे। हालांकि कुलसचिव के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने फिर से काम शुरु किया लेकिन इसके चलते छात्रों को परेशानी हुई।

जानकारी के मुताबिक सहायक कुलसचिव बृजेश सिंह ठाकुर द्वारा परीक्षा शाखा में पदस्थ वरिष्ठ कार्यसहायक का वेतन काट दिया। बताया गया कि वरिष्ठ कार्यसहायक की तबियत खराब होने के कारण वह कार्यालय नहीं पहुंची और जब वह दूसरे दिन गईं तो उनके द्वारा सीएल लगाया गया लेकिन सहायक कुलसचिव ने मनमानी उनका वेतन काट कर सैलरी भेज दी। जिसकी जानकारी जैसे ही हुई तो कर्मचारी नाराज हो गए। आरोप है कि सहायक कुलसचिव बृजेश सिंह द्वारा मनमानी कर्मचारियों को परेशान किया जाता है और इसी को लेकर काम बंद करके कुलसचिव से मुलाकात की गई। महिला कर्मचारियों को परेशान किया जाता है। जिसके बाद कुलसचिव ने आश्वस्त किया है कि मामले पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

———-

नोटिस तक नहीं दिया
कर्मचारियों ने बताया कि सहायक कुलसचिव को नियमत: संबंधित कर्मचारी को नोटिस देना चाहिए। उनका जबाव संतोषजनक न होने पर आगे कार्यवाही करनी चाहिए लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया गया। इतना ही नहीं जब उनको सीएल दिया गया तो उन्होंने उसे नियम विरूद्ध बता दिया। कर्मचारियों ने कहा कि आकस्मिक अवकाश का मतलब की क्या हुआ, सहायक कुलसचिव कहते हैं कि उनको सूचना क्यों नहीं दी गई लेकिन यदि किसी का स्वास्थ्य खराब है तो वह कैसे सूचना देगा। मनमानी रूप से सहायक कुलसचिव ने कार्यवाही की है। यदि वेतन बहाल नहीं किया गया तो इसकी शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी। सहायक कुलसचिव द्वारा की गई कार्यवाही पूर्णत: नियम विरूद्ध है।
———-

चपरासी का काम कर रहे अधिकारी
परीक्षा शाखा में पदस्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बताया कि शाखा में एक चपरासी तक नहीं है, इतना ही नहीं अधिकारी खुद अपनी फाइले लेकर संबंधित शाखाओं के चक्कर काटते हैं। सबसे अधिक महिला अधिकारी-कर्मचारियों को दिक्कत होती है। छात्र-छात्राएं उनको घेर लेते हैं और उन्हें रोकने वाला तक कोई नहीं रहता। फाइले निकालने में भी समस्या होती है, महिला कर्मचारियों को कुर्सी में खड़े होकर खुद फाइले खोजनी पड़ती हैं। लेकिन इन समस्याओ से कई बार अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देते बल्कि उल्टा शिकायत करने वालो पर मनामनी कार्यवाही करना शुरु कर देतेे हैं।
———-

कमाई का अड्डा है शाखा
वहीं कर्मचारियों के बीच यह भी चर्चा होती रही कि परीक्षा शाखा आर्थिक लाभ का अड्डा है, यहां कोई भी काम बिना खर्च के नहीं होता। छात्रों को तब तक भटकाया जाता है जब तक सेवा शुल्क न ले लिया। हालांकि कुलपति ने बीच में मामले पर संज्ञान लेते हुए फेरबदल किया था व कुछ ऐसेे कर्मचारी यहां पदस्थ किए गए जो इस पर नियंत्रण कर सके लेकिन अब ऐसे ही कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है ताकि पुराने कर्मचारियों को फिर से यहां लाया जा सके और पुरानी व्यवस्था फिर दौडऩे लगे।
००००००००००

इनका कहना है…
वेतन कटने की मौखिक शिकायत मिली है। छात्रों की भीड़ परीक्षा शाखा में अधिक होती है, गार्ड के लिए अधिकारी-कर्मचारी आए थे। तत्काल गार्ड की व्यवस्था कराई गई। कर्मचारियों की समस्या है।
डॉ.सुरेन्द्र सिंह परिहार, कुलसचिव विवि
————
हमने जो कार्यवाही की है वह नियमत: है, कर्मचारी के नहीं आने पर वेतन काटा गया है, बाद में सीएल देने का कोई औचित्य नहीं है। नोटिस हम क्यों जारी करेंगे।
बृजेश सिंह ठाकुर, सहायक कुलसचिव विवि।
०००००००००

   
     
   
APSU news today apsu rewa APSU REWA COLLEGE APSU rewa hindi news Latest news APSU rewa vindhya vani विंध्य वाणी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.