A notice was issued a month and a half ago, yet the illegal construction at ‘Deshi Zaika’ has still not been removed.
रीवा। नगर निगम अधिकारियों की ही सह पर अवैध निर्माण शहर में हो रहे हैं, यदि ऐसा कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वजह नगर निगम द्वारा की गई अधर में लटकी कार्यवाहियां हैं। अवैध निर्माणों की रोक के लिए नोटिस तो जारी कर दिए जाते हैं लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं की जाती है। मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है। बता दें कि नगर निगम द्वारा 7 मई 2026 को न्यू बस स्टैंड के आगे नेशनल हास्पिटल के बगल में वार्ड क्रमांक 15 में संचालित होटल देशी जायका को नोटिस जारी किया गया था।
नोटिस में बिना अनुमति भवन निर्माण की बात कही गई थी और उसे तीन दिन के अंदर हटाने के लिए आदेशित किया गया था लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद न ही यह अवैध निर्माण हटा है और न ही इस निर्माण को नगर निगम द्वारा हटाया गया है। जबकि नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि भ्रमण के दौरान पाया गया कि होटल देशी जायका संचालक विजय पटेल पिता संतोष कुमार पटेल द्वारा बिना अनुमति के सेड बनाकर बड़ा होटल संचालित किया जा रहा है।
नोटिस के बाद भी संचालक द्वारा न ही अवैध निर्माण हटाया गया और न ही निगम अधिकारियों द्वारा इसे हटाया गया। संबंधित फाइल को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है। अधिकारी मामले को लेकर मौन साधे बैठे हैं और कुछ जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
००००००००००००००



