सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। इन दिनों रीवा में गजब की चर्चाएं हो रही हैं। जिनको कुछ तो सही होने का दावा कर रहे हैं तो कुछ इसे मानने को तैयार नही हो रहे हैं। वही कुछ इस बात को लेके आक्रोशित भी हो रहे हैं। हालांकि शनिवार को लोंगो का आक्रोश कुछ कम हुआ है जिसकी बजह बारिश है। अब आप सोच रहे होंगे की बारिश कैसे आक्रोश की वजह हो सकती है और यह चर्चाएं कौन सी हैं। तो हम जैसा कि आपको पहले भी बता चुके हैं कि…
रीवा में बारिश नही हो रही थी वहीं दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में बारिश हो रही व बाढ़ के हालात निर्मित हैं। ऐसे में रीवा में बारिश न होने की बात और चर्चाएं होने लगी। यह चर्चा रीवा में अपना शो करने आये आनंद जादूगर पर रुक गई। लोंगो ने कहना शुरू किया कि आनंद जादूगर ने पानी को बांध दिया है इसलिए बारिश नही हो रही। यह बात अंधेरे में रोशनी की तरह फैलने लगी और लोंगो में यह चर्चा का विषय बन गया। जादूगर पर आरोप-प्रत्यारोप होने लगे। कुछ लोंग आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त करते तो कुछ लोंग कुछ लोंग इन चर्चाओ को मूर्खता भरी बातें कह इग्नोर कर देते।
हालांकि लोंगो के बीच यह चर्चा जोरों पर रही। यह तक लोंगो ने कहा कि जादूगर पहले शो करने आये तो यही हाल हुआ था और इन्हें वापस विरोध के बाद जाना पड़ा था। कुछ ने कहा कि ये जहा गए वहाँ बारिश को रोक दिया। हालांकि इन बातों के कोई प्रमाण नही दिए गए।
वही शनिवार को जब शाम को बारिश होने लगी तो लोंगो के मन मे आक्रोश कम हुआ और राहत मिलती दिखी लेकिन इसके बाद भी लोंगो ने आनंद जादूगर को नही छोड़ा और कहा जाने लगा है कि उनका शो लास्ट खत्म होने वाला है और वह वापस जा रहे हैं इसलिए उन्होंने लोंगो का आक्रोश ढेकहा बारिश को छोड़ दिया और पानी गिरने लगा। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है लोंग और आनंद जादूगर ही जानेंगे लेकिन लोंगो के बीच चल रही चर्चाएं अपने आप मे अलग हैं।
000000







