Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा को हरा भरा बनाने के लिए सरकारी विभाग पर नहीं भरोसा, निजी एजेंसियों को सौंपी जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा मामला…
Rewa

रीवा को हरा भरा बनाने के लिए सरकारी विभाग पर नहीं भरोसा, निजी एजेंसियों को सौंपी जिम्मेदारी, जानिए क्या है पूरा मामला…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 30, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। पौधरोपण के नाम पर निजी एजेंसियों और कंपनियों को उपकृत किया जा रहा है। सरकारी विभाग को ही सरकारी व्यवस्था पर भरोसा नहंी है। यही वजह है कि वन विभाग से काम छींन कर निजी नर्सरी संचालक को पौधरोपण की जिम्मेदारी दे दी गई। पीडब्लूडी ने प्राइवेट एजेंसी से सड़क के किनारे 250 पौधे लगवाए, यही काम वन विभाग सरकारी व्यवस्था के तहत फ्री में काम करता। हालांकि इसमें लाखों का वारा न्यारा कर दिया गया।
ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से रीवा को ग्रीन रीवा बनाने की कवायद चल रही है लेकिन यह सफल नहीं हो पाया। यह अभियान वर्ष 2009 से 2016 तक चला। इसके बाद इस योजना को विस्तार वानकी नाम दे दिया गया। अब फिर से रीवा में ग्रीन रीवा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पिछले साल करीब 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें कई एनजीओ को भी पौधरोपण के लिए शामिल किया गया। पौधरोपण तो हुए लेकिन पौधे बचे नहीं। कहीं जिंदा पौधे नजर नहीं आए। सिर्फ निजी एजेंसियों और नर्सरी संचालकों की जेबें भरी। अब फिर से वहीं चीजें दोहराई जा रही हैं। नीम चौराहा से करहिया तक बनी सड़क के दोनों तरफ वन विभाग को पौधे लगाने की पहले जिम्मेदारी दी गई थी। वन विभाग ने चेलवा टोला से करहिया तक करीब 500 पौधे लगाए थे। इन पौधों को हालांकि वन विभाग सुरक्षित और संरक्षित नहीं रख पाया। यही वजह है कि कई पौधे सूख गए। अब इसी खामी का फायदा निजी नर्सरी संचालकों को दिया जा रहा है। इस मर्तबा फिर से एक नर्सरी संचालक को नीम चौराहा से चेलवा टोला तक की सड़क को हरा भरा करने का ठेेका दे दिया गया है। लाखों रुपए के पौधे लगवाए गए। इस पौधरोपण से सरकारी विभाग की व्यवस्था और गुणवत्ता पर फिर सवाल खड़े किए गए हैं।

अल्ट्राटेक से झटक लिए थे 20 लाख
रीवा की दो सड़कों को हरा भरा करने का जिम्मा अल्ट्राटेक ने उठाया था। इसके लिए करीब 20 लाख रुपए का खर्च करने किए गए। पौधे लगाने का काम रीवा जनप्रतिनिधि के खास एक नर्सरी संचालक को सौंपा गया। निजी नर्सरी संचालक ने ही सड़कों के किनारे पौधे लगाए। इस बेतरतीब पौधरोपण से सड़कों की सुंदरता तो नहीं बढ़ी लेकिन समस्याएं जरूर बढ़ गई हैं। डिवाइडर में लगे पौधे इधर उधर झुकने लगे हैं। इससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ गया है। कई पौधे गायब हो चुके हैं। 

वन विभाग को नहीं मिला काम
पौधरोपण अभियान में वन विभाग को जिम्मेदारी नहीं मिली। वन विभाग सिर्फ पार्क ही बनाता रह गया और पौधरोपण की जिम्मेदारी किसी और को दे दी गई। हद तो यह है कि वन विभाग के पास निजी नर्सरी संचालक से कहीं अधिक पौधे और कर्मचारी है। फिर भी पौधरोपण का काम वन विभाग को न देकर निजी नर्सरी संचालक को देना पूरी तरह से उपकृत करने जैसा ही है।

कई कर्मचारी घर बैठे हैं उन्हें मिलता काम
पौधरोपण का जो काम निजी नर्सरी संचालक को दिला दिया गया है यदि वह काम और बजट वन विभाग को मिलता तो शायद घर बैठे दैनिक वेतन भोगियों को काम मिल जाता। ज्ञात हो कि करीब 30 से अधिक विस्तार वानकी के कर्मचारियों को वन विभाग ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इन कर्मचारियों को इस बजट से काम मिलता और पौधरोपण की जिम्मेदारी भी मिल जाती। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

लोक निर्माण विभाग ने किया पौधारोपण
अंकुर अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा नीम चौराहा से सैनिक स्कूल रोड पर पौधरोपण किया गया। कार्यपालन यंत्री तथा अन्य अधिकारियों ने 250 पौधे सड़क के किनारे रोपित किए। अब यह पौधे कितने दिन जिंदा रहते हैं। यह कहना मुश्किल होगा।

वन विभाग फेल हो गया
पिछले साल वन विभाग ने करहिया तक करीब 500 पौधे सड़क के किनारे लगाए थे। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाया गया लेकिन इन्हें बचाने में वन विभाग फेल हो गया। पौधें भगवान भरोसे ही रहे। अधिकांश ट्री गार्ड चोरी हो गए। इनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम वन विभाग नहीं कर पाया। इसी में विभाग फेल हुआ। इसका सीधा फायदा निजी एजेंसी संचालक को मिला।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.