Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » नेता लूट रहें वाहवाही! इधर भी दो जरा ध्यान, 100 करोड़ की सड़क बनी नहीं और अब इसे तोड़कर 175 करोड़ का बनाएंगे फ्लाई ओव्हर,तो फिर परेशान होगी जनता!….
Rewa

नेता लूट रहें वाहवाही! इधर भी दो जरा ध्यान, 100 करोड़ की सड़क बनी नहीं और अब इसे तोड़कर 175 करोड़ का बनाएंगे फ्लाई ओव्हर,तो फिर परेशान होगी जनता!….

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 3, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। रीवा के लोगों पर फिर एक फ्लाईओव्हर लादने की तैयारी है। केन्द्र से स्वीकृति मिल गई है। बेतरतीब विकास का एक और प्रोजेक्ट लोगों का सिरदर्द बनेगा। हद तो यह है कि इसी सड़क पर 4 फ्लाईओव्हर हो जाएंगे। 100 करोड़ की सड़क भी अभी बन ही रही है। इसे भी तोड़ा जाएगा।
ज्ञात हो कि रीवा शहर में विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रीवा शहर के अंदर से गुजरने वाली एनएच बायपास से निकाल दी गई है। अब यह सिर्फ मॉडल रोड ही बन कर रह गई है। इसी सड़क पर फ्लाई ओव्हर पर फ्लाई ओव्हर बनाया जा रहा है। इसे रीवा के विकास से जोड़ा जा रहा है। कांक्रीट के इस जाल से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। हद तो यह है कि तीन फ्लाईओव्हर जो पहले से बने हैं। उन परही रीवा का ट्रैफिक डायवर्ट नहीं हो पा रहा है। उस पर एक और सबसे लंबा फ्लाईओव्हर बनाने की तैयारी चल रही है। जबकि इस मार्ग पर बनी सड़क ही ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पर्याप्त है। रीवा शहर के अंदर एनएच 75 ई में यदि यही फ्लाई ओव्हर स्वीकृत कराया गया होता तो लोगों को काफी राहत मिलती। इतना ही नहीं विकास के नाम पर जिस तरह से सिर्फ फ्लाईओव्हर का जाल बिछाया जा रहा है, वह महानगर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कांक्रीट के फ्लाईओव्हर बनाने की जगह अच्छे स्कूल, फैक्ट्री, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, कॉलेज जैसी चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

 READ ALSO-अमरनाथ यात्रा में रीवा के युवके की मौत, पिस्सू टॉप चढ़ रहा था युवक और आ गया दिल का दौरा, शव को लेकर परेशान परिजन…

यहां बनता फ्लाईओव्हर तो मिलती राहत
फिलहाल रीवा में पुराने एनएच पर ही फिर एक नया फ्लाईओव्हर का प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया है। यह फ्लाईओव्हर करीब 2550 मीटर लंबा बनेगा। इसकी लागत 175 करोड़ जाएगी। कॉलेज चौराहा से शुरू होकर विष्णु विलास होटल तक बनाया जाएगा। इस फ्लाईओव्हर के बनने से ज्यादा फायदा लोगों को नहीं मिलेगा। यदि यही फ्लाईओव्हर जय स्तंभ से होते हुए खन्ना चौराहा, अस्पताल चौराहा तक बनाई जाती तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर जाती। इसी फ्लाई ओव्हर से एक लेग सिरमौर चौराहा यानि अमहिया की तरफ भी निकाला जा सकता था। हालांकि ऐसा नहीं किया गया।

इन सब की है रीवा को जरूरत
रीवा को फ्लाईओव्हर की जगह एक और केन्द्रीय विद्यालय की जरूरत है। यहां एक बड़े अस्पताल, फैक्ट्री और टेक्नीकल इंस्ट्रीट्यूट की जरूरत है। बड़े बड़े कोचिंग सेटरों की जरूरत है। इसके अलावा रीवा शहर में रोजगार देने वाले उद्योग कम हैं। इन्हें रीवा तक लाने की जरूरत है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के डेव्हलप करने की दिशा में भी काम करना चाहिए। छात्राओं के लिए सिर्फ एक कॉलेज हैं। रीवा में एक और कॉलेज और विवि की जरूरत है।

अभी बन ही रही है 100 करोड़ की सड़क
हद तो यह है कि रीवा में एक ही चीज को कई मर्तबा बनाने का चलन चल पड़ा है। मॉडल रोड के लिए 150 करोड़ रुपए केन्द्र से स्वीकृत कराए गए। इसमें 100 करोड़ रुपए सड़क में खर्च किए गए और 50 करोड़ रुपए समान फ्लाईओव्हर में खर्च किया गया। अब इसी 100 करोड़ कीसड़क को तोड़कर नया फ्लाई ओव्हर बनाया जाएगा। इस बेतरतीब डेव्हलपमेंट की सजा रीवा की जनता को भुगतनी होगी।

अब भी लगता है जाम
रीवा में तीन फ्लाईओव्हर चोरहटा से रतहरा मार्ग में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बनाया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। सिरमौर चौराहा में अब भी जाम लगता है। समान तिराहा के ऊपर से वाहन कम निकलते हैं। बसें नीचे ही खड़ी होती है। सभी छोटे वाहन यहीं से गुजरते हैं। रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बने आरओबी का भी यही हाल है।
००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.