Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » गुरु पूर्णिमा आज, जानिए किस मुहूर्त पर भगवान का पूजन करने पर होगा फलदायी, यह है समय…
Rewa

गुरु पूर्णिमा आज, जानिए किस मुहूर्त पर भगवान का पूजन करने पर होगा फलदायी, यह है समय…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   




रीवा। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरु पूर्णिमा के रूप में 13 जुलाई बुधवार को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 13 तारीख को प्रात:काल 4 बजे से संचरण करेगी जो रात्रि 12 बजे तक व्याप्त रहेगी। रात्रि 11.18 बजे तक व्याप्त पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र  में गुरु पूर्णिमा का पर्व संपन्न होगा। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का संचरण शनि की राशि मकर में होने से गुरुपर्व विशिष्ट हो गया है। इस दिन के विशेष पूजन मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.45 से लेकर 12.37 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात गोधूलि बेला में अन्य शुभ मुहूर्त शाम 5.50 बजे से लेकर 7.30 बजे तक गुरु पूजन हेतु विशिष्ट है। इस वर्ष की गुरु पूर्णिमा बुधवार के दिन होने से भगवान वेदव्यास के अलावा देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु एवं शिवजी सहित अपने गुरु की पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धा भाव से वस्त्र, अनाज, फूल एवं दक्षिण आदि देकर गुरु का सम्मान करना चाहिए। 



ऐसे मनाएं गुरु पूर्णिमा
आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋ तु के आरम्भ सूर्य के कर्क राशि में संचरण की अवधि में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-सन्त एक ही स्थान पर रहकर जप, तप, साधना एवं अनुष्ठान संपन्न करते हैं। ये चार महीने मौसम की दृष्टि से भी अनुकूल एवं समशीतोष्ण होते हंै। जैसे सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है, वैसे ही गुरु-चरणों में उपस्थित साधकों को ज्ञान, शान्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति गुरु पर्व पर मिलती है।  प्राचीन काल में जब विद्यार्थी गुरु के आश्रम में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करता था तो इसी दिन श्रद्धा भाव से प्रेरित होकर अपने गुरु का पूजन करके उन्हें अपनी शक्ति सामर्थ्यानुसार दक्षिणा देकर कृतकृत्य होता था। आज भी इसका महत्व कम नहीं हुआ है। पारंपरिक रूप से शिक्षा देने वाले विद्यालयों में, संगीत और कला के विद्यार्थियों में आज भी यह दिन गुरु को सम्मानित करने का होता है। पवित्र नदियों में स्नान के उपरांत मंदिरों में अभिषेक, पूजन तथा प्रसाद अर्पित करते हुए गुरुपूर्णिमा मनाए जाने की परंपरा है। हनुमान चालीसा में उल्लेख है कि- कृपा करहु गुरुदेव की नाई, अत: इस पर्व पर श्री हनुमान जी का भी गुरु रूप में पूजन का विधान है।


सूर्यदेव या भगवान शिव का भी करें पूजन
शास्त्रों में गुरु का स्मरण ईश्वर से पूर्ण करने का निर्देश मिलता है। गुरु पूर्णिमा के दिन सभी शिष्यों एवं भक्तों को चाहिए कि वह अपने गुरु का श्रद्धा पूर्वक पूजन करें, और उन्हें व्यास जी का अंश मानते हुए उनका यथासंभव धूप, दीप ,नैवेद्य आदि से चरण पूजन करते हुए यथाशक्ति दक्षिणा भेंट करें। गुरु के अभाव में सूर्य या शिव को गुरु मानकर गुरु पूर्णिमा के दिन उनका पूजन किया जा सकता है, ऐसा शास्त्रीय मत है। अथवा अपने इष्ट देव को भी गुरु रुप में स्थापित कर उनका विधिवत पूजन करना भी शास्त्र सम्मत है।
०००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.