Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » रीवा के राहुल ने बढ़ाया जिले का मान, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद पर हुआ चयन…
Rewa

रीवा के राहुल ने बढ़ाया जिले का मान, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद पर हुआ चयन…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 16, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के मैरहा गांव के निवासी राहुल कुमार शुक्ला का चयन देश के सर्वोच्च संस्था भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर पद पर हुआ है। गौरव की बात है कि उनकी देश भर में 6वीं रैंक जारी किए गए परिणाम में आई है। परिवार के लोगों ने बताया कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का पल है। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में है। भाभा परमाणु शोध केंद्र देश के सबसे बड़े अनुसंधान केंद्र है, जो भारत का परमाणु ऊर्जा आयोग के अंतर्गत आता है। देश में परमाणु बम, परमाणु ऊर्जा एवं उच्च प्रयोगों के लिए जाना जाता है। इसमें चयन होना बड़ी बात है। यह रीवा जिले के लिए एब बड़ी उपलब्धि है। राहुल कुमार शुक्ला शासकीय इंजीयनिरिंग कॉलेज में बी.टेक के सिविल ब्रांच में फाइनल ईयर के छात्र हैं। उनके द्वारा वैकेंसी निकलने पर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसके बाद 4 अप्रैल 2022 को जबलपुर में उनकी परीक्षा हुई और इसका परिणाम आने के बाद 31 मई को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। करीब एक घंटे राहुल का इंटरव्यू मुम्बई में हुआ और इसके बाद गत 12 जुलाई को इसका परिणम जारी किया गया, जिसमें इस केन्द्र के लिए देश भर से चुने गए 187 लोगों में राहुल कुमार शुक्ला की 6वीं रैंक है।

 

 

 

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं पिता
बता दें कि राहुल कुमार शुक्ला ने इस उपलब्धि से रीवा सहित विंध्य क्षेत्र को गौरवांवित किया है। राहुल एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं, उनके पिता शिवकुमार शुक्ला शहर के सिंगरौली हाऊस में सिक्योरिटी गार्ड हैं व मां संगीता शुक्ला गृहणी हैं।  आर्थिक तंगी के बीच राहुल ने संघर्ष के साथ इस उपलब्धि को हासिल किया है। वर्तमान में रीवा के विभीषण नगर में रह रहे राहुल ने अपनी स्कूल की शुरुआती पढ़ाई मनेन्द्रगढ़ में कक्षा पांच तक की व इसके बाद 12वीं तक वह गीता ज्योति स्कूल में पढ़े हैं और उनका चयन शासकीय इंजीयनिरिंग कॉलेज में बी.टेक के लिए हो गया। राहुल शुरू से ही एक मेघावी छात्र के रूप में जाने जाते हैं और उनके द्वारा अच्छे नंबरों से परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने परिवार व जिले का मान बढ़ाया है।

 

 

 

आईएएस बनना चाहते हैं राहुल
बता दें कि राहुल कुमार शुक्ला से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह आईएएस बनना चाहते हैं, इसके लिए वह आगे चलकर तैयारी भी करेंगे। चूंकि परिवार में आर्थिक तंगी थी तो उन्होंने अपनी बी.टेक पूरी करने से पहले ही नौकरी की तलाश की और इसी बीच भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में आवेदन किया और उनका प्रथम प्रयास में ही चयन हो गया। करीब 12 लाख रुपए सलाना का पैकेज राहुल को फिलहाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह आगे आईएएस की तैयारी करेंगे। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा अपना लक्ष्य बनाए और केवल उसी पर केन्द्रित होते हुए उसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा, पिता-माता व चाचा सहित अपने मित्र ज्ञानेन्द्र सिंह व धीरेन्द्र मिश्रा को दिया है। उन्होंने कहा कि यह वह लोग हैं जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में कदम-कदम में मदद की है।
०००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.