Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समापन, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया जीत का प्रमाण पत्र, जानिए किस वार्ड में कौन जीता, यहां मिलेगी पूरी सूची…
Rewa

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समापन, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया जीत का प्रमाण पत्र, जानिए किस वार्ड में कौन जीता, यहां मिलेगी पूरी सूची…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 16, 2022No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। जिला पंचायत वार्ड के सदस्यों के परिणाम की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो गया। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार मे कलेक्टर मनोज पुष्प व सीईओ जिला पंचायत स्वप्रिल वानखेड़े द्वारा जिला पंचायत रीवा के सभी 32 वार्डों के विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, चुने हुए जिला पंचायत सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि जिला पंचायत के वार्ड प्रत्याशियों के मतों का सारणीकरण 14 जुलाई को विकास खंड मुख्यालयों में किया गया था। 15 जुलाई शुक्रवार को सभी विजेता उम्मीदवारों को जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र पाते ही विजयी उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्र में समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। हालांकि यह चुनाव दलगत नहीं था लेकिन त्रिस्तरीय ग्राम सरकार के सबसे बड़े सदन में कब्जे को लेकर दलों ने जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अपना नाम जोडऩा शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आए जिला पंचायत चुनाव रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस भारी नजर आ रही है। कांगे्रस का 30 प्रतिशत यानी 9 वार्डों में कब्जा है जबकि भाजपा का 15 प्रतिशत यानी 5 वार्डों में जीती है। तीन वार्डों में बसपा व एक वार्ड में माकपा जीती है। 14 वार्ड ऐसे हैं जिसमें सप्ष्ट नहीं कि वह किस दल के हैं। लेकिन भाजपा व कांग्रेस दोनों दल जोड़तोड़ में जुटे हुए हैं। वार्ड क्रमांक 32 से बूटी कोल भाजपा समर्थित उर्मिला सिंह गोड़ को हरा दिया था लेकिन जीतने के बाद बूटी कोल को भाजपा में शामिल कर लिया गया। इस तरह कई ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें दल में जोडऩे की तैयारी चल रही है। 

प्रेक्षक ने की सराहना
  प्रेक्षक श्री गंगारेकर ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए रीवा जिला प्रशासन ने बहुत शानदार व्यवस्था की। निष्पक्ष और बाधा रहित चुनाव संपन्न हुए। उम्मीदवारों ने भी निर्वाचन कार्य में पूरा सहयोग दिया। सबके सहयोग से निर्वाचन का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए निर्वाचन आयोग सभी उम्मीदवारों तथा प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देता है। कलेक्टर श्री पुष्प ने कहा कि सबके सहयोग और सजगता से जिले में पंचायत निर्वाचन का कार्य संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी उम्मीदवारों और अधिकारियों, कर्मचारियों का ह्मदय से आभार है। नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कलेक्टर ने कहा कि जनता ने आप सब पर क्षेत्र के विकास के लिए जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। 

 

 

सबसे अधिक मतों से जीतीं गीता, सबसे कम से योगेंद्र सिंह, गेदउआ की ऐतिहासिक जीत  
जिला पंचायत चुनाव परिणाम के बाद जो तस्वीर सामने आयी है उसमें जिला पंचायत रीवा के 32 वार्डों में से वार्ड 21 से प्रत्याशी रहीं पूर्व जनपद अध्यक्ष त्योंथर गीता मांझी ने 8904 वोटों के अंतर से चुनाव जीता, वहीं वार्ड 06 के प्रत्याशी योगेंद्र सिंह ने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी श्रीकृष्ण द्विवेदी लाला बडगइयां से मात्र 242 मतों से जीत दर्ज की है। जिला पंचायत के चुनाव में ऐतिहासिक जीत वार्ड 17 की प्रत्याशी गेंदउआ केवट ने दर्ज करायी है। वह जिले की दूसरी प्रत्याशी हैं जिन्होंने इतने अधिक मतों से जीत दर्ज की है। बताया गया है कि एक तरफ भाजपा समर्थित व पूर्व जिपं उपाध्यक्ष विभा पटेल, जिनका दो दर्जन से अधिक हाई फाई वाहनों से प्रचार किया गया तो वहीं गेदउआ ने अपने पति के साथ साइकिल से जनसंपर्क किया। उन्हें दो पत्ती चुनाव चिन्ह मिला था, तो पत्तों का सहारा लेकर ही लोगों को अपने चुनाव चिन्ह से परिचित कराया। उन्होंने पंपलेट भी  कम ही छपवाए थे। लेकिन गीता मांझी के बाद वही कंडीडेट ऐसी हैं जिन्होंने 8621 मतों से जीत दर्ज की है। आज के समय में धनबल व डिजिटल चुनाव में जिस तरह गेदउआ को जनता का समर्थन मिला, वह अनुकरणीय है।  
जिला पंचायत के जीते हुए प्रत्याशी 

                          
———————-
जनपद        वार्ड        विजयी प्रत्याशी           मतों से जीते          पार्टी
जवा         01            नीता कोल               800              भाजपा
             02            पूर्णिमा तिवारी           6041            कांग्रेस
             03            ईजी.जीना शिवसूरत      1752           निर्दलीय
सिरमौर      04           सुंदरिया आदिवासी        399            कांग्रेस
             05          ममता राज कुशवाहा       4154           कांग्रेस
             06          योगेंद्र सिंह               242            निर्दलीय
             07          पुष्पा राकेश प्रताप सिंह     169       
रीवा         08          गुलबसिया वर्मा            262
             09          आरती धीरेंद्र पटेल         1382          बसपा
             10          निर्मला संजीव द्विवेदी       5176   
             11          उपमा ललन मिश्रा          7149         
रायपुर कर्चु.  12          प्रणव प्रताप सिंह           768           भाजपा
             13           बृजेश कोरी              1291           
             14         मालती पुत्र विनय मिश्रा      4011        कांग्रेस
             15          लालमणि त्रिपाठी          2544       माकपा
गंगेव         16         अश्वनी कुमार मिश्रा मुन्ना खैरा 780      कांग्रेस
             17          गेदउआ केवट              8621       कांग्रेस
             18          नंदनी हर्षवर्धन तिवारी       2912       कांग्रेस
             19           कृष्णदत्त शुक्ला केडी      2947     
त्योंथर        20          सुमन विकास कोल         4167
              21          गीता राजमणि मांझी        8904        कांग्रेस
              22           डॉ संगीता सोनल शर्मा     1465       भाजपा
              23           बबोल प्रसाद कोल         351
नईगढ़ी       24           रीना दाऊराम प्रजापित      1613  
              25           प्रमोद कुमार जायसवाल    661        कांग्रेस
मऊगंज        26          आशीष राम लाल पटेल    569        बसपा
               27          पद्मेश गौतम               700        कांग्रेस
               28          देवेंद्र कुमार शुक्ला        500        
हनुमना         29         अनीता सुमन               2514     बसपा
               30          पुष्पा मुद्रिका प्रसाद पटेल   3308     भाजपा
               31          अनीता बब्बू सिंह          1656   
               32          बूटी कोल                 600       भाजपा
0000000000

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.