Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » कबाड़ घोटाला! प्राचार्य डॉ केके शर्मा पर लाखो के हेरफेर का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 5 सदस्यीय टीम करेगी जांच…
Rewa

कबाड़ घोटाला! प्राचार्य डॉ केके शर्मा पर लाखो के हेरफेर का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 5 सदस्यीय टीम करेगी जांच…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJune 16, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   



 रीवा। टीआरएस कॉलेज में हो रही मनमानियां रूकने का नाम नहीं ले रही है, एक के बाद एक आरोप प्राचार्य डॉ केके शर्मा पर मनमानियों के लग रहे हैं। प्रशासन भी अब इन आरोपों को लेके गंभीर है। प्राचार्य के खिलाफ लगातार जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। हाल ही में स्ववित्तीय व जनभागीदारी अतिथि विद्वानों को अवकाश देने के मामले में जांच की गई और अब कॉलेज का कबाड़ बेचने के मामले में जांच के आदेश है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इसको लेके पांच सदस्यीय टीम बनाई है जिसमे ट्रेजरी सहित अन्य अफसरों को शामिल किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक कोषालय अधिकारी अभयराज सिंह ने बताया कि टीआरएस कॉलेज में कबाड़ बिक्री को लेके शिकायत की गई थी जसकी जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम बनाई गई है जिसमे उनके अलावा 4 अन्य अधिकारियों को रखा गया है। वही जांच के आदेश के बाद से ही एक बार फिर कॉलेज प्राचार्य की कुर्सी चर्चाओं में हंै। मीडिया सूत्रों की माने तो बीते 2 जून को टीआरएस कॉलेज का एक वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वॉयरल हुआ, वीडियों को लेकर चर्चा रही कि बिना किसी टेंडर व सक्षम स्वीकृति के प्राचार्य डॉ.केके शर्मा द्वारा लाखों रुपए का गोलमाल कर कॉलेज के कबाड़ को बेंच दिया गया है। हालांकि कॉलेज प्राचार्य आरोपों को गलत बता रहे थे लेकिन वॉयरल वीडियो को लेकर जांच की मांग की गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच की मांग करते हुए अधिवक्ता रवि पांडेय ने बताया था कि टीआरएस कॉलेज में नियम विरूद्ध तरीके से बिना टेंडर प्रक्रिया के ही लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति को कबाड़ के रूप में मनमानी तरीके से बेंच दिया गया हैं और इसके बदले निजी आर्थिक लाभ लिया गया है। इसके लिए न ही कोई ऑनलाइन टेंडर किया गया है और न ही ऑफ लाइन और कबाड़ की बिक्री कर दी गई। कबाड़ को गुरुवार को कॉलेज से खरीददार द्वारा उठवाया जाने लगा तब इस बात का खुलासा हुआ। इसका वीडियो भी शोसल मीडिया में वॉयरल हुआ है। यह जांच का विषय है इसकी जांच की जानी चाहिए जिससे बड़ी मनमानी का खुलासा होगा। अधिवक्ता रवि पांडेय ने बताया कि कॉलेज में इस प्रकार की कबाड़ सामग्री को बेचने के लिए प्रक्रिया के अनुसार कबाड़ का मूल्यांकन कर 2 प्रतिशत धरोहर राशि जमा कराकर उनको बोली बोलने हेतु आमंत्रित किया जाना चाहिए। इस तरह की प्रक्रिया अपनाते हुए किसी भी कबाड़ को बेचने के लिए जनभागीदारी अध्यक्ष यानि जिला कलेक्टर और समिति के दो सदस्यों की मंजूरी के साथ समाचार पत्रों में निविदा का प्रकाशन कराया जाना चाहिए। यदि कबाड़ का मूल्यांकन 10 हजार से अधिक हो तो उसका ऑनलाईन टेंडर होना चाहिए लेकिन ऐसी किसी भी प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। टेंडर बेवसाइट में इस प्रकार के किसी टेंडर का उल्लेख नहीं है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। कहा कि जिस प्रकार से जानकारियां सामने आ रही हैं, उनके अनुसार कॉलेज प्राचार्य डॉ.केके शर्मा द्वारा इस कबाड़ के माध्यम से कम से कम 40 से 50 लाख रुपए का गोलमाल किया गया है। इसके अलावा कई लाख रुपए उनके कर्मचरियों द्वारा भी गोलमाल करके प्राप्त किया गया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि कुछ हिस्सा ही कॉलेज के खाते में जमा किया गया है। इसकी जांच की जानी चाहिए ताकि मनमानियों की पोल खुल सके। जिसके बाद जांच के आदेश हुए है।

सेवानिवृत्ति पास इसलिए मनमानी
बता दें कि कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ हो रही मनमानियों की शिकायत को लेके चर्चाओ में कहा जा रहा है कि प्राचार्य डॉ केके शर्मा की सेवानिवृत्त नजदीक है और वह कुछ माह मे रिटायर होने वाले हैं। इसलिए वह मनमानी काम कर रहे हैं। हालांकि उन पर लग रहे आरोपो को नजर अंदाज इसलिए भी नही किया जा रहा है क्योंकि टीआरएस कॉलेज प्राचार्य की कुर्सी पर विराजमान कई ऐसी हस्तियां रही हैं जिनके द्वारा करोड़ो का गोलमाल किया गया, हालांकि वह प्रसाशनिक कार्यवाहियों से बच नही सके। वही शोसल मीडिया में टीआरएस प्राचार्य की पूर्व प्रभारी प्राचार्य रहे डॉ रामलला शुक्ला के साथ वायरल हो रही तस्वीरों को लेके इन दिनों खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि जब प्राचार्य ने पद को संभाला तो सबसे पहले वह पूर्व प्राचार्य जिन पर करोड़ो की अनियमितता का आरोप है उनसे ही मिलने पहुंचे थे, अब लग रहे आरोपो से समझ आ रहा है कि यह मुलाकात का मतलब किया था।
जांच टीम में ये शामिल
कलेक्टर द्वारा गठित की गई 5 सदस्यीय टीम में अध्यक्ष संजीव पांडेय डिप्टी कलेक्टर सहित सहायक श्रम अधिकारी, अभयराज सिंह, सहायक कोषालय अधिकारी, नायब तहसीलदार हुजूर यतीश शुक्ला, हीरामणि तिवारी को शामिल किया गया है। इनके द्वारा जांच की जानी है। हालांकि जांच आदेश हुए एक सप्ताह बीतने वाला है टीम अभी कॉलेज पहुँची नही है।
ReplyForward

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

NAGAR NIGAM REWA:निगम आयुक्त डॉ.सौरभ सोनवणे ने देखा इजरायल का मॉडल, रीवा को मिलेगा यह लाभ…

December 2, 2025

GDC REWA:जीडीसी में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव…

December 1, 2025
Latest Post

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025

सैनिक स्कूल रीवा में गौरव का क्षण: इनका होगा आगमन, तैयारियां तेज…

December 2, 2025

REWA NEWS:मंदिर में किया प्रेम विवाह फिर पुलिस को दी सूचना…

December 2, 2025

विवादित IAS SANTOSH VERMA: पूरे देश में हो रहा विरोध, रीवा में ओबीसी महासभा सहित यह उतरे समर्थन में…

December 2, 2025

काम वहीं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार देती है 13126 रुपए और मप्र में मिल रहा 5 रूपए…

December 2, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.