Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: स्लिप डिस्क से जूझ रही थी महिला, ट्रांसफॉर्मेमिनल एंडोस्कोपी से हुआ सफल…
Rewa

Rewa: स्लिप डिस्क से जूझ रही थी महिला, ट्रांसफॉर्मेमिनल एंडोस्कोपी से हुआ सफल…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 30, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 
 

   


 

रीवा। स्लिप डिस्क की परेशानी से जूझ रही 40 वर्षीय महिला का सफल आपरेशन किया गया। संजय गांधी अस्पताल के डॉक्टरों ने ट्रांसफॉर्मेमिनल एंडोस्कोपी से आपरेशन कर स्लिप डिस्क के टुकड़ों को बाहर निकाला। आपरेशन के बाद महिला को कमर की पीड़ा से राहत मिल गई है। महिला स्वस्थ्य है।  
महिला मरीज निर्मला विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष ग्राम बधाला तहसील सेमरिया कमर दर्द की वजह से अत्यधिक तकलीफ में थी। डॉ. पी के लखटकिया के पास चिकित्सकीय परामर्श व उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंची थी। डॉ लखटकिया  ने तुरन्त उनका चेकअप किया। उनकी स्थिति को  देखकर एक्स-रे और एमआरआई की जांच करवाई। इनकी जांच रिपोर्ट के अनुसार  मरीज की कमर की डिस्क खिसक गई थी। जिस वजह से कमर से लेकर जोड़ो तक में साइटिका का बहुत जोरों से दर्द हो रहा था।  दर्द इतना असहनीय था कि उन्हें विश्राम की मुद्रा में लेटने के लिए भी दर्द निवारक इंजेक्शन लगाने पड़ें । मरीज को त्वरित उपचार के बाद संजय गांधी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां डॉ अमित चौरसिया और डॉ वी बी सिंह ने तुरन्त ही उनका उपचार शुरू किया। प्रारम्भिक दवाईयों से आराम न होने के कारण मरीज के ऑपरेशन की योजना बनाई गई।
बाक्स…
आपरेशन कर निकाले गए टुकड़े
डॉ जीतेश और डॉ शुभम ने  मरीज के ऑपरेशन की योजना बनाई। डॉ अभय राज और डॉ निधि ने मरीज के कमर के नीचे एपिड्यूरल एनाल्जेसिया का उपयोग किया।  मरीज का ऑपरेशन अत्याधुनिक दूरबीन पद्धति से किया गया, जिसे ट्रांसफॉर्मेमिनल एंडोस्कोपी कहते हैं। इसमें मरीज को बेहोश नहीं किया जाता। बल्कि मरीज पूरे टाइम होश में रहता है और अपने पैरों की उंगलियां चलाता रहता है।  इस पद्धति में कमर के किनारे के हिस्से के एक्स रे को देखते हुए डॉक्टर्स द्वारा दूरबीन डाली  जाती है और जो स्लिप डिस्क होती है उसके टुकड़े को बाहर निकाल लिया जाता है। टुकड़ों के बाहर निकलते ही मरीज को दर्द में आराम हो जाता है और मरीज को ऑपरेशन के तुरंत बाद ही चलाया जा सकता है। चूंकि इसमें कोई चीर फाड़ नहीं की जाती तो कमर की हड्डी में कोई भी कमजोरी नहीं आती है और मरीज को ऑपरेशन वाले दिन या अगले दिन ही डिस्चार्ज कर सकते हैं। आपरेशन के बाद अब मरीज भी स्वस्थ्य है।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.