Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: रीवा पुलिस की बम डिफ्यूज मॉक ड्रिल के बाद अब यह क्या?
Rewa

Rewa: रीवा पुलिस की बम डिफ्यूज मॉक ड्रिल के बाद अब यह क्या?

Vindhya VaniBy Vindhya VaniNovember 5, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 

रीवा। गुरुवार को रीवा पुलिस द्वारा बम डिफ्यूज मॉक ड्रिल किया गया। पहले तो लोगों को जानकारी नहीं हो पायी। क्योंकि रिहर्सल पूरा सच्चाई के साथ था। दो घंटे तक बस स्टैंड में लोगों का आना-जाना बंद रहा। दुकानें भी बदं करायी गई थी। मॉक ड्रिल सफल भी रहा। इस बात से लोगोंं का संतोष भी है कि शहर में यदि कहीं बम मिलता है तो रीवा पुलिस व बम निरोधक दस्ता कितनी तत्परता के साथ काम कर सकता है। यहां तक तो ठीक है लेकिन कोई यह पहचान कैसे करेगा कि विस्फोटक सामग्री रखी है। बम निरोधक दस्ता पुलिस तब काम कर पायेगी जब उसे जानकारी मिलेगी। देखा यह जा रहा है कि रीवा शहर में संजय गांधी अस्पताल, कोर्ट, कलेक्ट्रेट, विश्वविद्यालय, टीआरएस कालेज में जमकर भीड़ रहती है। 1200 बेड वाले एसजीएमएच में दिन रात हर समय लगभग तीन से चार हजार लोग रहते हैं। इसी तरह छुट्टियों के दिनों को छोड़ दिया जाय तो कोर्ट व कलेक्ट्रेट में आने जाने वालों का आंकड़ा हजार से अधिक रहता है। टीआरएस व एपीएस विवि में छात्रों की संख्या ही पांच-पांच हजार से अधिक होगी। यहां कौन आ रहा? कौन जा रहा है? कोई पूछने वाला नहीं है। हालांकि एसजीएमएच, टीआरएस कालेज, में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं लेकिन वह केवल डंडा लेकर उपद्रवियों से ही निबट सकते हैं। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट व कोर्ट में होमगार्ड के साथ पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन कहीं भी विस्फोटक सामग्रियों के पहचान का कोई इंतजाम नहीं है। भगवान न करे ऐसी परिस्थिति कभी आए, नहीं तो क्या हाला होगा कल्पना करना ही कठिन है। उल्लेखनीय है कि विस्फोटक सामग्रियों की पहचान के लिए मेटल डिटेक्टर से होती है। पीएम-सीएम, राज्यपाल या अन्य वीवीआइपी के आने पर तो इस तरह की व्यवस्था की जाती है। सभा में जाने के पहले मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है। यदि मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था इन प्रमुख भीड़भाड़ वाले संस्थानों में कर दी जाय तो हद तक ऐसी घटनाओं के रोकथाम के लिए पूर्व सूचना पुलिस तक पहुंच सकती है। बतादें कि दहशतगर्द के निशाने पर ऐसे ही स्थल रहते हैं।    

कोर्ट व टीआएस में कई बार आ चुकी हैं गोली चालन की घटनाएं
टीआरएस कालेज में छात्रों के बीच व कोर्ट परिसर के आसपास आपराधियों द्वारा गोली चालन की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। इसलिए इन दोनों जगहों में मेटल डिटेक्टर की महती आवश्यकता है।  
 

 

 

एसजीएम में हो मेटल डिटेक्टर व्यवस्था
एसजीएमएच में सुरक्षा के नाम पर हर माह करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन दो ढाई आने वाले मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था नहीं है, जबकि इसकी सख्त जरूरत है। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है।
०००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

मृत कर्मचारी के पेंशन प्रकरण में रिश्वत मांगने वाला अमीन लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा 3000 रुपये लेते रंगे हाथ ट्रैप,

July 26, 2026

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की निविदाओं पर उठे सवाल – गैर-सुरक्षा कार्यों में PSARA लाइसेंस की अनिवार्यता से टेंडर फिक्सिंग की आशंका

July 26, 2026

रीवा के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की नई छत गिरी, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बाल-बाल बचे

July 26, 2026
Latest Post

Rewa Media: गेट पर पत्रकार रोके गए, अब जिम्मेदार कौन?

September 17, 2026

BETI KALPNA REWA:टेंट उखाड़ दिया, सवाल नहीं उखाड़ पाए…

September 16, 2026

Rewa News: संजय गांधी से किनारा! जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की कतार

September 9, 2026

REWA NEWS: सुसाइड नोट में डाक अफसरों पर हर माह एक लाख की रिश्वत मांगने का आरोप…

September 5, 2026

SGMH REWA: मृत घोषित मरीज की चलने लगीं सांसें, शव वाहन तक पहुंच चुका था शरीर…

September 5, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.