Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWEA NEWS:हत्या, लूट और चोरी की गुत्थी में उलझी पुलिस…
Uncategorized

REWEA NEWS:हत्या, लूट और चोरी की गुत्थी में उलझी पुलिस…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMay 1, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

रीवा.खौफ अपराधी पुलिस की नाक में दम करके रखे हुए हैं, आए दिन लूट, हत्या व चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में उलझी हुई है। बावजूद इसके अब तक कई घटनाओं के अपराधियों तक उसके हाथ नहीं पहुंच सके हैं। चोरहटा थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते गोड़हर मोड़ के पास युवक की निर्मम हत्या के आरोपी अब तक पुलिस पहुंच से दूर हैं। धिरमा नाले के पास मिले कंकाल की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। समान थाना क्षेत्र के वीटू मॉल के सामने बिजली विभाग के कर्मचारी पर गोली चलाने वाले आरोपी भी फरारी में हैं।

   

 

 

 

 

 

 

लूट की घटनाओं की बात करें तो शहर के विश्वविद्यालय थाना के साथ ही रायपुर कर्चुलियान, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में हुई आधा दर्जन लूट की घटनाओं का खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। इसी तरह बीती रात समान थाना क्षेत्र के जिउला में सर्राफा व्यापारी के साथ चार पहिया वाहन में सवार आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की बाइक के सामने वाहन लगाकर पहले तो उसकी बेदम पिटाई की फिर लाखों के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस नाकेबंदी करती रही लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। न केवल चोरी, बल्कि लूट, हत्या की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

कई अंधी हत्याओं की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बीहर नदी में हाथ-पैर बंधी लाश मिली थी जिसकी पहचान ही पुलिस नहीं कर सकी। इसके साथ ही चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर मोड़ में आरओबी के पास खुले मैदान में युवक का बेरहमी से हत्या कर फेंका गया शव मिला। बहरहाल पूरे मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे इन घटनाओं का खुलासा पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ है।

 

 

 

 

 

 

हीरालाल हत्याकांड मामला
शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के गोड़हर मोड़ के समीप रेलवे की खाली जमीन पर लहूलुहान हालत में बीते सप्ताह रविवार की सुबह हीरालाल कोल पिता जानकी कोल 45 वर्ष निवासी खैरा पुरानी बस्ती थाना चोरहटा का शव मिला था। आरोपियों ने गला रेतने के साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी काटा था। चोरहटा पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर उनकी तलाश कर रही है। नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया गया कि घटना को लेकर क्षेत्र के कई संदेहियों को पुलिस ने उठाया, जिन्हें केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे अपनी जेब मोटी की गई। बहरहाल पुलिस अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे अब भी हीरालाल हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

दिनदहाड़े लूट की घटनाओं से दहशत में लोग
बाइकर्स गैँग के साथ ही अब चार पहिया वाहन से भी अपराधी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लगातार बढ़ते मामलों से लोग दहशत में हैं। बाइक सवार दंपतियों के साथ पिछले माह बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था तो वहीं 29 अप्रैल सोमवार की शाम सर्राफा व्यापारी के साथ जिउला में एक्सयूवी 500 सवार बदमाशों द्वारा की गई वारदात में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लूट कर डाली। घटना में घायल सर्राफा व्यापारी को उपचार क लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्राफा व्यापारी अपने मंगलेश्वर सोनी निवासी जिउला तनिष्क ज्वेलर्स के संचालक हैं। वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी बाइक के आगे अपना चार पहिया वाहन खड़ा कर दिए, जब तक वो कुछ समझ पाते कार से उतरे बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगे और जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। झोले में नकदी और जेवरात थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

=8 अप्रैल को गढ़ थाना क्षेत्र में बाड़े से 40 बकरिया चोरी

=14 अप्रैल को रायपुर कर्चुलियान थाना के चोरगढ़ी के पास बाइक सवार दंपत्ति से हाईवे में लूट

=18 अप्रैल को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बीहर नदी में हाथ पांव बधे युवक की लाश मिली
=21 अप्रैल को चोरहटा थाना क्षेत्र के गोडहर मोड़ आरओबी के पास युवक की हत्या
=22 अप्रैल समान थाना क्षेत्र के वीटू माल के बाद गोली लगने से बिजली कर्मचारी घायल
=24 अप्रैल को जवा थाना क्षेत्र के सितलहा में किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

लापरवाही! अब तक रीवा में नहीं जारी हो पाया परीक्षा परिणाम, यह है वजह…

December 1, 2025

Activa और Jupiter को नानी याद दिलाने आ रहा Yamaha का धांसू स्कूटर, जाने क्या होगी इसकी कीमत

June 29, 2024
Latest Post

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026

प्राचार्य डॉ.एसके वर्मा के निर्देशन में शासकीय कॉलेज अमरपाटन और न्यू रामनगर में मनाया गया पर्यावरण दिवस…

June 6, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.