Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » विंध्य से भाजपा कर रही है क्लीन स्वीप। इसलिए पीएम के मंत्रिमंडल में जगह नहीं…
उमरिया

विंध्य से भाजपा कर रही है क्लीन स्वीप। इसलिए पीएम के मंत्रिमंडल में जगह नहीं…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

BJP is doing a clean sweep from Vindhya. That’s why there is no place in PM’s cabinet:रीवा। केंद्र में तीसरी बार मोदी मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पांच सांसदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। लेकिन विंध्य को फिर किनारे कर दिया गया है। उम्मीद थी कि इस बार विंध्य से किसी न किसी संासद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। एक बार फिर विंध्य के लोगों को निराशा हाथ लगी है। देखा यह जा रहा है कि पिछले तीन चुनावों से विंध्य की जनता भाजपा का ही सांसद चुन रही है लेकिन भाजपा ने विंध्य को नजरंदाज कर दिया। इससे विंध्य के लोगों में मायूसी है।

   

 

 

 

 

 

बता दें कि स्व. अर्जुन सिंह के बाद विंध्य के किसी भी नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पायी है। 2024 के चुनाव में भाजपा गठबंधन सरकार में विंध्य को महत्व मिलने का कयास लगाया जा रहा था। वजह यह कि सतना से लगातार पांच चुनाव जीत कर गणेश सिंह, रीवा से लगातार तीन बार चुनाव जीत कर जनार्दन मिश्रा और शहडोल से लगातार दूसरी बार चुनाव जीत कर हिमाद्री सिंह संसद तक पहुंची थी। माना जा रहा था कि पिछड़ा वर्ग कोटे से गणेश सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। यदि गणेश सिंह को नहीं लिया गया तो आदिवासी कोटे से हिमाद्री सिंह को शामिल किया जायेगा। सामान्य कोटे से जनार्दन को भी लिया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसी भी सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

 

 

 

 

 

पिछले तीन दशक में भाजपा 6 बार सत्ता में आई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजापेयी के नेतृत्व में 13 दिन, फिर 13 महीने और पूरे पांच साल। 2014 से लगातार मोदी सरकार है। लेकिन किसी कार्यकाल में विंध्य के किसी नेता को महत्व नहीं दिया गया। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया था। 2004 के बाद मनमोहन सिंह सरकार में लगातार दो बार अर्जुन सिंह को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री बनाया गया। इसके बाद किसी का नंबर ही नहीं लगा।

 

 

 

 

 

 

 

विंध्य में चार लोक सभा सीटें हैं। पिछले तीन चुनावों से विंध्य की सभी सीटों पर पर भाजपा का कब्जा है। 2014 में रीवा से जनार्दन मिश्रा, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीती पाठक, शहडोल दलपत सिंह परस्ते, 2019 में रीवा से जनार्दन मिश्रा, सतना गणेश सिंह, सीधी रीती पाठक व शहडोल से हिमाद्री सिंह और 2024 में रीवा से फिर जनार्दन मिश्रा, सतना से गणेश सिंह, शहडोल से हिमाद्री सिंह और सीधी भाजपा के नए कंडीडेट डॉ राजेश मिश्रा को जीत मिली। इसके पूर्व विंध्य की आधी सीटों में भाजपा की कब्जा रहा है। इसके बावजूद विंध्य की उपेक्षा लोगों को खल रही है।

     
   
rewa mp name sahdol mp name sidhi sidhi mp name vindhya mp name पीएम के मंत्रिमंडल में जगह नहीं विंध्य से भाजपा कर रही है क्लीन स्वीप
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

प्रसव के बाद महिला को लगाए जा रहे थे टांके, गायनी ओटी में लगी आग, अंदर ही जल गया नवजात…

December 15, 2025

APSU REWA:रिहर्सल के पहले दिन कुलगुरु ने छात्रों को सिखाया उपाधि लेने का तरीका…

December 15, 2025

BREAKING NEWS: रामायण पीठ की स्थापना की तैयारी में था एपीएसयू, निवाड़ी कलेक्टर ने चलवा दिया चिंहित भूमि में बुलडोजर!…

December 15, 2025
Latest Post

प्रसव के बाद महिला को लगाए जा रहे थे टांके, गायनी ओटी में लगी आग, अंदर ही जल गया नवजात…

December 15, 2025

APSU REWA:रिहर्सल के पहले दिन कुलगुरु ने छात्रों को सिखाया उपाधि लेने का तरीका…

December 15, 2025

BREAKING NEWS: रामायण पीठ की स्थापना की तैयारी में था एपीएसयू, निवाड़ी कलेक्टर ने चलवा दिया चिंहित भूमि में बुलडोजर!…

December 15, 2025

कोहरे की आगोश में डूबा रीवा शहर! 5 फिट तक कुछ दिख नहीं रहा…

December 14, 2025

दीक्षांत समारोह 2025: इन छात्रों को मिलेंगे पदक, देखें APSU REWA की फाइनल सूची…

December 14, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.