Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » अंतिम चरण का मतदान रीवा, त्योंथर और जवा में 8 जुलाई को होगा, 1006 मतदान केन्द्र बनाए गए…
Rewa

अंतिम चरण का मतदान रीवा, त्योंथर और जवा में 8 जुलाई को होगा, 1006 मतदान केन्द्र बनाए गए…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

रीवा। पंचायतराज संस्थाओं के आमचुनाव के लिए जिले में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इस चरण में विकासखण्ड त्योंथर, जवा तथा सिरमौर में मतदान कराया जाएगा। इस चरण में विकासखण्ड त्योंथर में जिला पंचायत सदस्य के 4 तथा 25 जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। इसी तरह कुल 97 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा पंच पदों के लिए मतदान होगा। विकासखण्ड जवा में जिला पंचायत सदस्य के 3 तथा 23 जनपद पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। जवा में 80 ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा पंच पदों के लिए मतदान होगा। विकासखण्ड सिरमौर में जिला पंचायत सदस्य के 4 तथा जनपद सदस्य के 25 पदों के लिए मतदान होगा। यहां 103 पंचायतों के सरपंच तथा पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए तीनों विकासखण्डों में कुल 1006 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान मतपत्रों और मतपेटी के माध्यम से होगा। चारों पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र दिए जाएंगे। मतदान प्रात: 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना भी होगी। पंच, सरपंच तथा जनपद सदस्य पदों के मतों का सारणीकरण करके विकासखण्ड मुख्यालय में 14 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला स्तर पर सारणीकरण करके 15 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

परिणामों की घोषणा 14 को होगी
मतदान समाप्ति के बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना का कार्य भी किया जा चुका है। इस चरण में विकासखण्ड रीवा, रायपुर कर्चुलियान तथा गंगेव की 284 ग्राम पंचायतों के 961 मतदान केन्द्रों में मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच तथा पंच पदों की मतगणना संपन्न हुई। कई केन्द्रों में देर रात तक मतगणना जारी रही। दूसरे चरण के चुनाव के बाद पंच, सरपंच तथा जनपद सदस्य पद के लिए मतगणना का सारणीकरण करके 14 जुलाई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण 14 जुलाई को किया जाएगा एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।

मतदान दलों का प्रशिक्षण आज से
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के तहत जिले में तृतीय चरण में जनपद सिरमौर, त्योंथर एवं जवा में चुनाव 8 जुलाई को संपन्न होगा। निर्वाचन कार्य कराने के लिये नियुक्त मतदान दल कर्मियों को 3 एवं 4 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दल अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 एवं 4 को प्रशिक्षण देने के लिये मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर दिये हैं। नियुक्त किये गये मास्टर ट्रेनर्स 3 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय सेमरिया मंट जनपद सिरमौर के लिये नियुक्त मतदान दल कर्मियों को दो पालियों में प्रात: 10 बजे से अपरान्ह एक बजे तक तथा अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षिण देंगे। इसी प्रकार जवा जनपद क्षेत्र के लिये मतदान कर्मियों को 3 एवं 4 जुलाई को ईश्वरचन्द्र विद्यासागर अशासकीय महाविद्यालय जवा में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जबकि त्योंथर जनपद क्षेत्र के लिये नियुक्त मतदान दल कर्मी शासकीय उच्चतर मा. विद्यालय त्योंथर में 3 व 4 जुलाई को दो पालियों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
००००००००००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025

BIG BREAKING: APSU REWA ने तय किए दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए नाम, इन दो हस्तियों को दी जाएगी…

December 3, 2025
Latest Post

टीआरएस को मिलेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा! यूजीसी पोर्टल में हुआ रजिस्टे्रशन,यह फायदा होगा…

January 17, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

नगर निगम रीवा के लिए अनेकों उपलब्धिओं से भरा रहा वर्ष 2025, जानिए क्या रहा खास…

December 27, 2025

मेलबार्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अब रीवा में फाइन-डाइनिंग और मल्टी-कुज़ीन संस्कृति को दे रहे बढ़ावा…

December 27, 2025

REWA NEWS: दो दिन में देनी थी टै्रप कर्मचारी के खिलाफ जांच रिपोर्ट, एक साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी…

December 27, 2025
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.