Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » REWA: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के पहले खजुराहो-शिर्डी के फाइव स्टार होटलों में थकान मिटा रहे नवनिर्वाचित सदस्य, जनता के विश्वास का जम कर हो रहा सौदा, जानिए कौन कहा मना रहा जश्र…
Rewa

REWA: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के पहले खजुराहो-शिर्डी के फाइव स्टार होटलों में थकान मिटा रहे नवनिर्वाचित सदस्य, जनता के विश्वास का जम कर हो रहा सौदा, जानिए कौन कहा मना रहा जश्र…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 24, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

 
रीवा। त्रिस्तरीय पंचायत के सबसे बड़ सदन जिला सरकार का गठन 29 जुलाई का होना सुनिश्चित हुआ है। पहले सम्मिलन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद अध्यक्ष के सहमति से स्थाई समितियों का गठन होगा जो विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा के साथ ही नवीन कार्यों की रूपरेखा भी तैयार करेंगी। लेकिन अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव के पहले घमासान मचा हुआ है। जिला पंचायत का अगला अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कौन होगा इसके लिए कसरत जारी है। राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस अपने अपने खेमे के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बैठाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। साम-दाम व भेद की राजनीति चरम पर है। बहुमत के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को अपने खेमे लाने के लिए हर कोशिश जारी है। सदस्यों की मुंह मांगी मुरादें पूरी की जा रही है। वह खजुराहो व शिर्डी में फाइव स्टार होटलों में अपनी थकान मिटा रहे हैं। कई सदस्य तो चुनाव जीतने के बाद घर गांव का मुंह ही नहीं देख पा रहे हैं। चुनाव जिताने वाली जनता अपने जनार्दन की एक झलक पाने के लिए तरश रही है। ऐसा नहीं कि जो सदस्य जिला पंचायत का चुनाव जीते हैं सभी इतने धनी हैं कि हाई्रप्रोफाइल जीवन जीने लगे। कईयों के पास तो प्रचार करने के लिए वाहन लगाने की भी दिक्कत थी लेकिन चुनाव जीतने के बाद अधिकांश की लाइफ स्टाइल चेंज हो गई। इसका कारण अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव ही बताया जा रहा है। चर्चा यहां अध्यक्ष अजजा महिला के लिए आरक्षित होने के कारण मुख्य फोकस उपाध्यक्ष पद पर है। चर्चा यह भी है कि सामान्य व पिछड़ा वर्ग से जीते हुए धनबली सदस्य उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए सदस्यों को न केवल हाईप्रोफाइल सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं अपितु 30-35 पेटी के लिफाफे का भी इंतजाम कर रहे हैं। ऐसे में यह कह पाना मुश्किल हो रहा है कि किस उपाध्यक्ष के खेमे का अध्यक्ष बनेगा किसके नहीं। हम इन बातों की पुष्टि नहीं करते क्योंकि यह तो चर्चाओं की बात है। फिर भी जिस तरह से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने के लिए धन बल का उपयोग किया जा रहा है उससे ऐसा नहीं लगता कि निष्पक्ष व स्वतंत्र जिला सरकार बन पायेगी जो जनता के हितों के लिए काम करे।

 

 

 

इन नामों की चर्चा आम
जिला पंचायत रीवा में 32 वार्डं हैं। संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों से सदस्य भी चुनकर आ गए हैं। इन्हीं सदस्यों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। रीवा में जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अजजा महिला के लिए आरिक्षत है। जबकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है। यानी आरक्षित-अनारक्षित दोनो वर्ग के महिला व पुरुष सदस्य उपाध्यक्ष बन सकते हैं। चूंकि उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित है इसलिए सामान्य वर्ग के सदस्य अपना अधिकार मान कर आगे दौड़ रहे हैं। हांलाकि पिछड़ा वर्ग से चुनाव जीते हुए कई कंडीडेट भी उपाध्यक्ष बनने की लालसा में हैं। हम अध्यक्ष की बात करें तो जिला पंचायत के 32 वार्डों में से पांच वार्डों में अजजा महिला कंडीडेटों ने चुनाव जीता है उनमें वार्ड नं एक से नीता कोल (पूर्व जिपं सदस्य), वार्ड नं चार से सुंदरिया कोल, वार्ड 20 से सुमन कोल, वार्ड 31 अनीता बब्बू सिंह गोंड़ व वार्ड 32 से बूटी कोल शामिल हैं। इनमें

अब तक बन चुके अध्यक्ष व उनका कार्यकाल
प्रदेश में 1993 में मंजूलता तिवारी 1994-2000, नत्थूलाल कोल  2000-2005, बबिता साकेत 2005 से 2010, माया सिंह 2010 से 2015, व अभय मिश्रा 2015 से अब तक।  

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.