Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: प्रदेश में पहली दफा सुपर स्पेशलिटी ने किया लीडलेस पेसमेकर इंप्लांट…
Rewa

Rewa: प्रदेश में पहली दफा सुपर स्पेशलिटी ने किया लीडलेस पेसमेकर इंप्लांट…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 21, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   


 

रीवा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आए दिन एक के बाद एक सफल आपरेशन हो रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी में पहली बार लीडलेस पेसमेकर इंप्लांट करके फिर से एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है। इसके पहले प्रदेश के किसी गवर्मेंट सेंटर में यह डिवाइस इंप्लांट नहीं हुई, यह उपलब्धि रीवा और विंध्य क्षेत्र के गर्व की बात है। चिकित्सकों ने बताया कि मरीज सतना का रहने वाला हैं। जिसे पिछले एक वर्ष से चक्कर और बेहोशी आना शुुरु हुआ। जिसके बाद उनके द्वारा रीवा सुपर स्पेशलिटी में दिखाया गया। बताया गया कि उस समय तत्काल उनकी पेसमेकर लगाकर जान बचाई गई, किन्तु 3 माह बाद पेसमेकर इरोजन हुआ, जिसके लिए फिर से दूसरी तरफ पेसमेकर लगाया गया फिर भी इरोजन के कारण वो प्रदेश में ही दूसरे सेंटर में एडमिट हुए वहां भी इरोजन हुआ और उनका फिर से पेसमेक रिवीजन हुआ। अंत में वह दक्षिण भारत के नद मेहता इंस्टिट्यूट में भर्ती हुए जहां पर फिर से उनका पेसमैक इरोजन हो गया। अंत में थक हार कर और परेशान होकर उन्होंने रीवा में सुपर स्पेशलिटी सहायक प्राध्यापक डॉ.एसके त्रिपाठी को दिखाया। बताया गया कि मरीज की समस्या सुन उनके द्वारा तुरंत मरीज को बुलवाकर लीडलेस पेसमैकर का प्लान बनाया क्योंकि सामान्य पेसमेकर मरीज को कई बार लग चुके थे, जो किसी न किसी कारण से फेल हो रहे थे। प्लान तो बना पर मरीज इतनी महगी डिवाइस नही लगवा सकता था और आयुष्मान में इस डिवाइस का कोई कोड नही है। जिसके बाद बताया गया कि फंड रेजिंग और चीफ मिनिस्टर फंड का भी सहारा लिया गया। इसमें रीवा विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कलेक्टर मनोज पुष्प की मदद ली गई। उनके सहयोग से यह इस डिवाइस को लगाया गया। बताया गया कि यह प्रदेश का इकलौता ऐसा केस है जिसमे जन सहयोग और गर्वनमेंट अथॉरिटीज ने मिलकर इतना बड़ा फंड इक_ा करके एक ऐतिहासिक केस करने में सहयोग दिया। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसके मर्ज का उपचार भी पूरी तरह से हो चुका है। इस प्रकार से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग को यह बड़ी उपलब्धि मिली है। लीडलेस पेसमेकर एक कैप्सूल के साइज की स्मार्ट डिवाइस है जिसे कैथेटर के माध्यम से पैर की नस के रास्ते से हार्ट में इंप्लांट किया जाता है इसमें सामान्य पेसमेकर के विपरीत कोई लीड या डिवाइस स्किन के नीचे इंप्लांट नहीं होती जिससे मरीज सर्जरी और उसके कॉम्प्लिकेशन से बच जाता है। बता दें कि लीडलैस पेसमेकर के लिए सहायक प्राध्यापक डॉ.एसके त्रिपाठी ने चेन्नई के इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिस्ट डॉ.बाबू एजुमलाई के सहयोग से किया। इसे सफल बनाने में डीन डॉ.देवेश सारस्वत, अधीक्षक डॉ.अक्षय श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ.व्हीडी त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। अंत में कार्डियोलॉजी टेक्निकल टीम जयनारायण मिश्रा, सत्यम, सुमन, मनीष और नर्सिंग स्टाफ  इंद्रभान मांझी और पुष्पेंद्र के का भी सहयोग रहा।
००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.