Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa: रीवा मे गजब हो गया, अरबों के फीडर सेपरेशन ही गायब कर हो गए और यहां लोग बिजली से परेशान…
Rewa

Rewa: रीवा मे गजब हो गया, अरबों के फीडर सेपरेशन ही गायब कर हो गए और यहां लोग बिजली से परेशान…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 27, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now


रीवा। विद्युत विभाग में फिर बड़े फर्जीवाड़े की तैयारी शुरू हो गई है। जिस फीडर सेपरेशन का काम पहले हो चुका था। अब नए सिरे से फिर काम शुरू होने वाले हैं। 240 फीडर तैयार किए जाएंगे। 305 करोड़ खर्च होने हैं। टेंडर फाइनल हो चुका है लेकिन मजे की बात यह है कि पुराने हुए कार्यों को जिन अधिकारियों ने मटियामेट किया था। इस बार उन्हीं को फिर जिम्मेदारी दे दी गई है। नोडल बना दिया गया है। अब ऐसे में इस प्रोजेक्ट का हाल भी पुराने जैसा होना तय है। यह भी फील्ड से गायब हो जाएंगे।
ज्ञात हो कि विद्युत विभाग में करोड़ों रुपए के नए कार्य होना है। यह सारे काम केन्द्र सरकार की योजना आरआरआरडीएसएस के तहत किया जाना है। केन्द्र सरकार इसके तहत करोड़ों रुपए का बजट देने वाली है। सर्वे का काम फिलहाल खत्म हो गया है। इस योजना के तहत नए ट्रासफार्मर लगाए जाएंगे। सब स्टेशन का निर्माण होना है। नई एलटी, 11 केवी और 33 केवी लाइनों का भी काम होना है। इसके अलावा फीडर सेपरेशन का भी कार्य किया जाएगा। इसमें से कुछ के टेंडर हो चुके हैं। जिसमें सब स्टेशन और फीडर सेपरेशन शामिल हैं। इन दोनों कार्यों का बजट करीब 340 करोड़ हैं। टेंडर फाइनल होने के बाद जल्द ही काम शुरू भी शुरू कर दिया जाएगा।

कागजों में ही हो गए थे काम
हद तो यह है कि रीवा में केन्द्र सरकार ने ही फीडर सेपरेशन का काम कराने के लिए इसके पहले भी बजट दिया था। करोड़ों रुपए का काम हुआ था। यह फीडर सेपरेशन एसटीसी के अंडर में ही कराया गया था। तब भी यह काम एई आशीष बेन की निगरानी में कराया गया था, जो सिर्फ कागजों में ही रह गया। मौके पर कहीं भी फीडर सेपरेशन चालू हालत में नहीं पाया गया। अब वहीं काम फिर से पुराने अधिकारियों की निगरानी में ही होने जा रहा है।

305 करोड़ से होंगे फीडर सेपरेशन के काम
रीवा जिला में एक बार फिर से घेरेलू और कृषि फीडरों केा अलग करने का काम किया जाएगा। यह काम आरआरआरडीएसएस के तहत ही किया जाएगा। इसका टेंडर फाइनल हो चुका है। 120 कृष और 120 डोमेस्टिक फीडर तैयार किए जाने हैं। इन कार्यों की मॉनीटरिंग एसटीसी के दागदार अधिकारी ही करेंगे।

यहां बनेंगे 6 नए सब स्टेशन
रीवा जिला में 6 नए सब स्टेशन तैयार होने हैं। इससे बिजली की ट्रिपलिंग और ओव्हरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं संभाग में 25 की स्वीकृति और टेंडर हो चुका है। रीवा में दो सब स्टेशन पीटीएस और इंडस्ट्रियल चोरहटा में बनना है। एक मऊगंज में और तीन त्योंथर में बारी, इटौरी और सूती में बनाए जाने हैं। रीवा के 6 सब स्टेशन को 25 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

इनके कार्यों पर विधायक कर चुके हैं शिकायत
जिस एसटीसी प्रभारी की निगरानी में फीडर सेपरेशन के काम होने पर है। उन के खिलाफ गुढ़ विधायक गंभीर आरोप लगा चुके हैं। सीएम तक से शिकायत हो चुकी है। फिर भी इन्हें केन्द्र की योजना का प्रभारी बना दिया गया है। इसके अलावा एसटीसी में ही 8 सालों से एक ही जगह पद जेई कुंदन कुमार भी प्रोजेक्ट देखेंगे। इन्हें 8 सालों में फील्ड में कहीं भेजा ही नहीं गया। एक ही जगह पर जमें हैं। ऐसे में इस योजना की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रीवा शहर का 100 करोड़ का प्रोजेक्ट
शहर संभाग का 100 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें नई केबिलीकरण के साथ ही नए ट्रांसफार्मर, खंभे लगाया जाना शामिल है। सर्वे का काम पूरा हो गया है। 33 केवी और 11 केवी की नई लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा पुरानी खराब केबिलों को भी बदला जाएगा। रीवा शहर का तेजी से विस्तार हो रहा है लेकिन कई मोहल्लों में खंभे और लाइन नहीं है। इस प्रोजेक्ट से सभी जगह लाइनें और खंभे लग जाएंगे।

   

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.