Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa News:देवतालाब शिव मंदिर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट की चपेट में आए 56 श्रद्धालु…
भोपाल

Rewa News:देवतालाब शिव मंदिर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट की चपेट में आए 56 श्रद्धालु…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniAugust 1, 2023Updated:March 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा। जिले में आस्था के केंद्र देवतालाब शिव मंदिर में सोमवार को गम्भीर हादसा हो गया। सावन सोमवार के अवसर पर मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली विभाग की लापरवाही भारी पड़ गई। अचानक बिजली का तार टूट गया जो रेलिंग से छू गया। इस रेलिंग के नीचे जमीन पर पानी भरा था, जिससे परिसर में करंट फैल गया। हादसे में 56 श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए, जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया है। तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है। अचानक करंट फैलने की जानकारी के बाद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। घटना सुबह 11 बजे के आसपास हुई। हादसे के समय करीब तीन हजार से अधिक की संख्या में श्रद्धालु देवतालाब शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन अर्चन के लिए मौजूद थे। अचानक करंट फैलने की घटना से पूरे परिसर में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन फानन में लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई। घटना के घंटों तक श्रद्धालु परेशान दिखे, एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी। घायल श्रद्धालुओं को नईगढ़ी, मऊगंज और संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। विदित हो कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आईं थीं, इसके बाद भी प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर सका। गनीमत रही की जनहानि होने से बच गई।
n 

nn

nn

nn

nn

nजाली में टूटकर गिरा बिजली का तार
n लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवतलाब मंदिर में खम्भे से अचानक तार टूट गया। इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट के कारण सुरक्षा व्यवस्था में लगी जाली में करंट फैल गया। जिससे आधा सैकड़ा लोगों को करंट का झटका लगा। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मउगंज, विवेक कुमार लाल, एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी, एसडीओपी के एस द्विवेदी, एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे, थाना प्रभारी लौर के साथ नईगढ़ी, रायपुर कर्चुलियान, गढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंचा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक त्वरित जन सहयोग से 27 घायलों को मऊगंज अस्पताल, नईगढ़ी में तीन व देवतालाब अस्पताल में 6 लोगों को रेफर किया गया, जहां प्रशासन की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

n 

nn

nn

nजाली और पानी से फैला करंट
nघायल श्रद्धालुओं की मानें तो चरण तलैया के बाजू वाली गली से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर यह हादसा हुआ। बिजली का वायर टूट गया था। जाली में तार गिरा, जहां नीचे पानी था, इस वजह से करंट फैल गया।

n 

nn

nn

nये हुए घायल
nदेवतालाब शिव मंदिर में करंट से घायल हुए श्रद्धालुओं में छोटेलाल केवट पुत्र रामचरण केवट 60 निवासी पटपरा लौर, शिवकली पटेल पत्नी रामायण पटेल 56 साल निवासी देवतालाब,सविता मिश्रा पत्नी रामायण मिश्रा 52 वर्ष निवासी टिकुरी मनगवां, रमनी देवी साकेत पत्नी दायानंद साकेत 40 वर्ष निवासी जमुई खुर्द रीवा, कौशल्या साकेत पत्नी गोविंद जमुई खुर्द, गीता साकेत पुत्री गोविंद साकेत 18 वर्ष निवासी जमुई,मालती शर्मा पत्नी संतोष शर्मा 40 वर्ष निवाासी रामनई, श्यामकली कोल पत्नी शैलेंद्र कोल 23 साल निवासी देवतालाब, शिवानी 28 वर्ष निवासी देवतालाब, पंचवती यादव पत्नी रविलाल यादव 24 साल निवासी पडऱी, गुलाबकली साकेत पत्नी जगजीवन 44 साल निवासी मनगवां, सुमित्री नामदेव 60 वर्ष टटिहरा हनुमना, सविता नामदेव 45 वर्ष टटिहरा मनगवां, कुशम नामदेव नईगढ़ी अच्छेलाल पटेल कैलाशपुर मऊगंज, अर्चना पटेल 25 वर्ष  कैलाशपुर मऊगंज, प्रेमवती तिवारी अमिलिया सीधी, मधुसूदन पाल रेहना हनुमना, ममता कुशवाहा टिकरी गढ़, ललिता साहू निवासी रघुनाथगंज, श्याम कुशवाहा खटखरी, जमुनी साकेत निवासी बडख़रा, यशोदा साकेत निवासी रामपुर नैकिन सहित अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

nn

nn

n
nघटना की सूचना मिलते ही लौर थाना प्रभारी ने तत्परता से बिजली की सप्लाई बंद करवाई।  एनाउंस कर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभाला गया। 36 श्रद्धालु करंट चपेट में आए हैं, जिनका उपचार चल रहा है, सभी की हालत ठीक है।
nविवेक कुमार लाल, एएसपी मऊगंज

nn

nn

n
nसुविधा से खिलवाड़ का आरोप
nदेवतालाब करंट मामले में कांग्रेस नेता सीमा जयवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था के नाम पर खिलवाड़ किा जा रहा है। 50 बेड के अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन कुछ नहीं हुआ।  विधानसभा देवतालाब क्षेत्र का मुख्यालय है, भगवान भोलेनाथ की नगरी है जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। सावन मास में ज्यादा भीड़ होती है, इस दृष्टिकोण से यहां अस्पताल की व्यवस्था होनी चाहिए। भोलेनाथ की कृपा रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन यहां प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था नहीं है, यह चिंताजनक है और क्षेत्र की उपेक्षा है।

n 

nn

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.