Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Rewa Congress:जानिए रीवा की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्यासियों के बारे में…
भोपाल

Rewa Congress:जानिए रीवा की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्यासियों के बारे में…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniOctober 17, 2023Updated:March 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा. लंबे इंतजार के बाद नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें रीवा-मऊगंज जिले के चार विस सीटों के लिए प्रत्याशियोंं की घोषणा कर दी गई है। तीन विधानसभा सीटों में रिपीट कंडीडेट जबकि एक विधानसभा क्षेत्र में नए कंडीडेट को उतारा है। इनमें मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से सुखेंद्र सिंह बन्ना को कांग्रेस ने तीसरी बार टिकट दिया, जिसमेंं वह एक बार जीते व एक बार हारे हैं। वहीं त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल पर पार्टी ने तीसरी बार दांव खेला है। पिछले दो चुनावों में रमाशंकर सिंह पटेल करीबी अंतर से चुनाव हारे थे। मनगवां विधानसभा क्षेत्र से बबिता साकेत पर पार्टी ने दोबारा भरोसा किया है। बबिता साकेत को कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मनगवां विधानसभा क्षेत्र ये उतारा था। हालांकि भाजपा प्रत्याशी पंचूलाल प्रजापति से चुनाव हार गई थीं। गुढ़ विधानसभा से इस कांग्रेस ने कुंवर कपिध्वज सिंह के रूप नया प्रत्याशी मैदान में उतारा है। श्री सिंह पहला चुनाव निर्दलीय, दूसरा समाजवादी पार्टी से मैदान में उतरे करीबी मतों से पीछे रहे। पहली सूची में कांग्रेस ने रीवा-मऊगंज की चार सीटों को होल्ड पर रखा है, जिसमें रीवा, देवतालाब, सिरमौर व सेमरिया विधानसभा शामिल हैं।

nn

nn

nn

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने भी अपनी चौथी सूची में रीवा-मऊगंज जिले की चार सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा 9 अक्टूबर को की थी। जिसमें रीवा विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल व गिरीश गौतम देवतालाब को पांचवीं बार टिकट दिया, जबकि सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से दिव्यराज सिंह को तीसरी बार व मऊगंज में प्रदीप पटेल को दूसरी बार मैदान में उतारा है। यहां उल्लेखनीय यह भी है कि मऊगंज को छोड़ जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है कांग्रेस ने नहीं उतारा है। केवल सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में दोनो पार्टी अभी कंडीडेट के नाम पर मंथन कर रही हैं।

nn

 

nn

सुखेंद्र सिंह बन्ना
nनिवासी: बन्ना जवाहर सिंह हनुमना
nशिक्षा: बीए एलएलबी
nराजनैतिक सफर: सन 2000 में जनपद सदस्य, अगले चुनाव में जनपद उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, 2013 के विस चुनाव में 38898 मत पाकर भाजपा के लक्ष्मण तिवारी एमएलए(28132) को 10766 मतों से पराजित कर विधायक बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदीप पटेल(47753)से 11092 वोट से हार गए। इस बार इन्हें 36661वोट मिले जो पहले चुनाव से 2237 मत कम थे।

nn

 

nn

nरमाशंकर सिंह पटेल
nनिवासी: परसिया त्योंथर
nशिक्षा: एलएलबी
nराजनैतिक सफर: 2013 के विधानसभा चुनाव में 34590 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस चुनाव में भाजपा से रमाकांत तिवारी 44347 मत पाकर 9757 मतों के अंतर से जीत दर्ज करायी थी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर मैदान में उतारा इस बार उन्हें 47386 मत मिले लेकिन भाजपा के श्याम लाल द्विवेदी से 5343 मतों से पीछे रहे गए। श्याम लाल को 52729 मत मिले थे।   

nn

nn

nकपिध्वज सिंह
nनिवासी: टंकी टोला टीकर, हाल निवास ताला हाउस रीवा
nशिक्षा: बीए
nराजनैतिक सफर: गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से पहलीबार 2013 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे 25510 मत हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। 2018 में सपा के टिकट पर मैदान में उतरे और कांग्रेस प्रत्याशी व तत्कालीन विधायक सुंदर तिवारी को पीछे छोड़ते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे और 34741 मत हासिल किए। इसबार जीत से 7828 मत पीछे रहे। इस चुनाव में नागेंद्र सिंह 42569 मत पाकर विजई रहे।   

nn

nn

nबबिता साकेत
nनिवासी: इंद्रा नगर रीवा
nशिक्षा: स्नातक (इग्रू)
nराजनैतिक सफर: 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मनगवां विधानसभा क्षेत्र से मैदान मेंं उतरी और निकटम प्रतिद्वंद्वी रहते हुए 45958 वोट हासिल किया। लेकिन 18530 वोट से हार गईं। यहां पंचूलाल प्रजापति भाजपा 64488 मत पाकर विजयी रहे।  

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.