Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Mp Politics:कांग्रेस संगठन एकजुटता का राग अलापता है लेकिन रीवा में यह दिखा…
नई दिल्ली

Mp Politics:कांग्रेस संगठन एकजुटता का राग अलापता है लेकिन रीवा में यह दिखा…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniSeptember 8, 2023Updated:March 23, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

   

रीवा/ नईगढ़ी। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस द्वारा गंगेव व नईगढ़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहले गंगेव में सम्मेलन हुआ इसके बाद नईगढ़ी तहसील के पास सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। जनपद अध्यक्ष नईगढ़ी ममता कुंज बिहारी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि जनता परिवर्तन को तैयार है। जितने कांग्रेसी हैं, सभी एकजुट हो जायें तो हमारी जीत पक्की है। कहा कि लोगों में जिस तरह का उत्साह दिख रहा है उससे लगता है कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इस बार रीवा जिले की सभी 8 सीटों में कांग्रेस चुनाव जीतेगी। आम जनमानस में बदलाव की भावना नजर साफ दिख रही है। उन्होंने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भाजपाई कही दिखाई नहीं दे रहे थे अब चुनाव आया तो रथ में सवार हो गए। कभी विकास पर्व मनाते हैं तो कभी विकास यात्रा निकालते हैं। यह कैसी यात्रा है।

nn

nn

nn

nn

श्री पटेल ने कहा कि यात्रा तो हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल की थी। कमलेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। 2 करोड़ युवओं को रोजगार देने का वादा किया था, आज तक दिए नहीं। भाजपा के नेता बात करते हैं जन आशीर्वाद की और चलते हैं रथ में सवार होकर। जबकि आशीर्वाद लेने वाला पैदल चलता है देने वाला ऊपर होता है। यात्रा के बहाने भोली भाली जनता को बरगलाने का काम भाजपा कर रही है। श्री पटेल ने कांग्रेस की योजनाएं गिनाईं और प्रदेश सरकार की योजनाओं की खामियां बताईं। उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद का मामला नहीं रहा तो अब वन नेशन वन इलेक्शन व इंडिया-भारत की बहस लेकर बैठ गए। यदि आप चाहते हैं कि भ्रष्टाचार बंद हो, घोटाले बंद हो तो सब मिलकर एक जुट होकर कांग्रेस की सरकार बनाएं। आप में से किसी एक को ही टिकट मिलेगा और उसे ही पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र से विधायक बनाकर विधानसभा भेजने के लिए संकल्प लें। हमारी लड़ाई भाजपा की कुनीतियों से है, आपस में नहीं।

nn

nn

nn

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजी राजेंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नईगढ़ी के अध्यक्ष अखिलेश पटेल, पूर्व विधायक मऊगंज डॉ आईएमपी वर्मा, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह, जयवीर सिंह सेंगर, शीला त्यागी, बृजेंद्र शुक्ला, कुंजबिहारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष ममता तिवारी, डॉ विनोद शुक्ला कमलेश पटेल, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

nn

nn

nn

nजगह-जगह हुआ स्वागत
nकांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य पूर्व मंत्री व विधायक कमलेश्वर पटेल 7 सितंबर को गंगेव व मऊगंज जिले के नईगढ़ी सहित देवतालाब विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। श्री पटेल गंगेव के बाद भगवान शिव की नगरी देवतालाब पहुंचे जहां भगवान आशुतोष के दर्शन कर क्षेत्र, प्रदेश एवं राष्ट्र के कल्याण का आशीर्वाद लिया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन उपरांत आधा सैकड़ा से अधिक वाहनों के काफिले के साथ अष्टभुजा धाम माता मंदिर नईगढ़ी की ओर प्रस्थान किया, जहां नईगढ़ी जनपद क्षेत्र के जूड़मनिया मोड़ पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नईगढ़ी देवतालाब एवं रघुराजगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से कमलेश्वर पटेल का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर तीनों ब्लाकों के अध्यक्ष नईगढ़ी के अखिलेश पटेल देवतालाब आनंद सिंह एवं रघुराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह पिंटू पूर्व विधायक विद्यावती पटेल जिला पंचायत सदस्य पद्मेश गौतम सत्यनारायण चतुर्वेदी बृजेंद्र शुक्ला जिला कार्यकारी अध्यक्ष कुवंर सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी जो टिकट कि आस में हैं, उनके साथ मौजूद रहे। इसके उपरांत काफिला आगे बढ़ा। नईगढ़ी के कॉलेज तिराहा स्थित बिजली ऑफिस के सामने युवा कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पद्मेश गौतम द्वारा अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, जहां ब्लॉक अध्यक्षों के साथ जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक विद्यावती पटेल शीला त्यागी डॉ विनोद शुक्ला लालता गौतम रवि राज तिवारी सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री उमाशंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया। तत्पश्चात काफिला आगे बढ़ा जहां तहसील कार्यालय नईगढ़ी के सामने अगस्त क्रांति मंच के संयोजक एवं कांग्रेस नेता कुंज बिहारी तिवारी द्वारा आयोजित मंचीय कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन किया गया जहां जनपद अध्यक्ष ममता कुंज बिहारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस एवं अगस्त मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंचीय कार्यक्रम उपरांत कमलेश्वर पटेल माता अष्टभुजी का दर्शन करने पहुंचे जहां माता अष्टभुजी के दरबार में आशीर्वाद लिया।

n 

nn

nn

nn

दिखी गुटबाजी, टिकट के चक्कर में ताकत दिखाने की लगी होड़,  संगठन को नही दिया गया महत्व
nपूर्व मंत्री विधायक सिहावल एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नवनियुक्त सदस्य कमलेश्वर पटेल का मनगवां विधानसभा के गंगेव ब्लाक एंव देवतालाब विधानसभा के नईगढ़ी में पूर्व निर्धारित योजना अनुसार कार्यक्रम था। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार  कार्यकर्ता बैठक के साथ साथ भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ का कार्यक्रम था। लेकिन तहसील कार्यालय नईगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के लोग दूरी बनाए हुए थे। यहां कथित रूप से एक मंच के लोगों का मंच पर कब्जा रहा। देवतालाब विधानसभा के तीनों ब्लाक अध्यक्ष जुड़मनिया में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ दिखे। बड़ी बात यह है की कांग्रेस संगठन एकजुटता का राग अलापता है लेकिन अभी जब प्रत्याशी चयनित नहीं हुए तब यह स्थिति है तो प्रत्याशी घोषणा के बाद क्या होगा। सवाल यह उठता है कि कांग्रेस के लोग आखिर संगठन की बात क्यों नहीं सुनते ? ऐसे मे जीत का दावा कितना सच साबित होगा, यह कांग्रेस के लिए सोचनीय विषय है।

n 

nn

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024
Latest Post

रीवा में घर के आंगन में प्रैक्टिस करने वाली शुचि का इंडिया टीम ने चयन…

December 30, 2024

रीवा में नकली पुलिस! थानेदार और आरक्षक बनकर घूम रहीं लड़कियां…

December 28, 2024

APSU ने समाप्त की इन 7 लापरवाह कॉलेजों की संबद्धता, छात्रों के भविष्य पर संकट…

December 28, 2024

भाजपा रीवा जिला अध्यक्ष का नाम लगभग तय? निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक ने किया…

December 28, 2024

महापौर अजय मिश्रा बाबा के पत्र से नगर निगम में हड़कंप! यह है पूरा मामल…

December 28, 2024
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2025 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.