Nagar Nigam Rewa: Executive Engineer HK TRIPATHI will retire today
रीवा। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री एच.के. त्रिपाठी शुक्रवार को अपनी अधिवार्षिक सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही नगर निगम के सहायक आयुक्त के.एन. सकेत एवं सहायक ग्रेड-3 इंद्रभान वर्मा भी सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति के अवसर पर नगर निगम परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने की जानकारी मिलते ही गुरुवार को उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वास्तुशिल्प के संचालक इंजीनियर रवि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि कार्यपालन यंत्री एच.के. त्रिपाठी ने अपने सेवाकाल के दौरान नगर विकास एवं निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता और सरल व्यवहार सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाए दीं।
दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार प्रतीक तिवारी ने भी कार्यपालन यंत्री एच.के. त्रिपाठी से सौजन्य भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा सेवानिवृत्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर निगम के अन्य इंजीनियरों सहित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।




