Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » Guest Faculty MP: अतिथि विद्वानों को दिया गया स्थान परिवर्तन का अवसर…
भोपाल

Guest Faculty MP: अतिथि विद्वानों को दिया गया स्थान परिवर्तन का अवसर…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

Guest Faculty MP: Opportunity for relocation provided to guest academicians…

 

   

 

 

विंध्य वाणी, भोपाल। मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि विद्वानों के स्थान परिवर्तन (ट्रांसफर) विकल्प की प्रक्रिया की समय-सारणी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार इच्छुक अतिथि विद्वान निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन विकल्प दर्ज कर सकेंगे, जिसके बाद वरिष्ठता के आधार पर महाविद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार सीरौठिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में कार्यरत अतिथि विद्वानों को 5 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक स्थान परिवर्तन के लिए विकल्प दर्ज करने का अवसर दिया गया है। विभाग का उद्देश्य रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से अतिथि विद्वानों की पदस्थापना सुनिश्चित करना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

 

 

 

 

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त 2026 को वरिष्ठता के आधार पर महाविद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद जिन अतिथि विद्वानों को नया महाविद्यालय आवंटित होगा, उन्हें 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच कार्यालयीन समय में संबंधित महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही विभागीय पोर्टल पर अपनी जॉइनिंग भी अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। आदेश में सभी शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी प्रक्रिया का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें तथा ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराएं। विभाग का कहना है कि समय-सारणी का उद्देश्य स्थान परिवर्तन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम बनाना है।

 

 

 

 

अतिथि विद्वानों को मिलेगी राहत
जारी आदेश के बाद कहा जा रहा है कि स्थान परिवर्तन की यह व्यवस्था लंबे समय से एक ही संस्थान में कार्यरत अतिथि विद्वानों को सुविधा प्रदान करेगी। वहीं रिक्त पदों पर योग्य शिक्षकों की उपलब्धता बढऩे से विद्यार्थियों को भी नियमित शैक्षणिक वातावरण का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अतिथि विद्वान निर्धारित तिथियों का विशेष ध्यान रखें और समय सीमा के भीतर विकल्प दर्ज करने से लेकर कार्यभार ग्रहण करने तक की सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

 

 

 

 

प्रोफाइल अपडेट करने का अवसर
विभाग ने अतिथि विद्वानों को प्रोफाइल अपडेट करने के लिए भी अवसर प्रदान किया है। इस संबंध में जारी आदेश अनुसार 27 जुलाई 2026 से प्रक्रिया प्रारंभ होकर 4 अगस्त 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक संचालित होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के बाद पोर्टल पर किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर अपने प्रोफाइल की जानकारी सावधानीपूर्वक जांचने एवं आवश्यक सुधार करने की सलाह दी गई है।
०००००००००००

 

 

 

 

अतिथि विद्वानों के स्थल परिवर्तन के लिए समय सारिणी जारी की गई है, इसके साथ ही प्रोफाइल अपडेट के लिए भी समय सारिणी जारी कर दी गई है। समय सीमा पर आवेदन कर इसका लाभ वह ले सकते हैं।
डॉ.प्रमोद कुमार सीरौठिया, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग।
००००००००००००

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

Bhopal News: एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी…

July 24, 2026

आयुक्त उच्च शिक्षा आईएएस प्रबल सिपाहा की नई पहल: NAAC की तर्ज पर अब राज्य कराएगा SAAC मूल्यांकन, मानकों पर मिलेगा ग्रेड…

July 24, 2026

REWA:एपीएस विश्वविद्यालय का 59वां स्थापना दिवस 20 जुलाई को…

July 18, 2026
Latest Post

Bhopal News: एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी…

July 24, 2026

Guest Faculty MP: अतिथि विद्वानों को दिया गया स्थान परिवर्तन का अवसर…

July 24, 2026

आयुक्त उच्च शिक्षा आईएएस प्रबल सिपाहा की नई पहल: NAAC की तर्ज पर अब राज्य कराएगा SAAC मूल्यांकन, मानकों पर मिलेगा ग्रेड…

July 24, 2026

REWA:एपीएस विश्वविद्यालय का 59वां स्थापना दिवस 20 जुलाई को…

July 18, 2026

Rewa:शनि मंदिर समान तिराहा बना आस्था का प्रमुख केंद्र, प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

July 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.