More than 22,000 copies are still pending for evaluation.
रीवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई द्वितीय परीक्षा 10वीं-12वीं का मूल्यांकन शुरु है। पहले चरण में 38 हजार से अधिक कापियां मूल्यांकन के लिए पहुंची हैं। बीते शुक्रवार से मूल्यांकन शुरु किया गया और 1 जून तक मूल्यांकन होने के बाद भी अभी तक 22 हजार से अधिक कापियां शेष है। सोमवार को शिक्षा विभाग के अनुसार 227 शिक्षकों द्वारा करीब कापियों की जांच की गई। सोमवार तक 16581 कापियों की जांच की जा चुकी है। बताया गया कि अभी भी 22 हजार से अधिक कापियां शेष हैं। वहीं 12वीं कक्षा की 7106 कापियों व 10वीं की 9475 कापियों की जांच की जा चुकी है।
शिक्षा विभाग की तैयारियों के मुताबिक जून के प्रथम सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि जिले में चल रहे मूल्यांकनन की रफ्तार को देख कर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि कापियों की जांच समय पर पूरी हो सकेगी। जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए हाई स्कूल में 253 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं हॉयर सेकेंडरी के लिए 218 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार से कुल 471 शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है। सोमवार के दिन मूल्यांकन में 10वीं के लिए मात्र 134 शिक्षक व 12वीं के लिए 93 शिक्षक कापियों की जांच करने पहुंचे। शिक्षा विभाग द्वारा सख्ती बरती जा रही है।
००००००००००




