Shrimp farming will also be done in Rewa, the government will provide subsidy.
रीवा। मांसाहारी लोगों की विशेष पसंद झींगा मछली का पालन रीवा में भी होगा। सरकार झंीगा मछली पालन के लिए मछुआरों को अनुदान भी देगी। उललेखनीय है कि झींगा एक समुद्रीय जल जीव माना जाता है और इसे देश के साथ विदेशों में विशेष पसंद किया जाता है। इस संबंध में उपसंचालक मत्स्य अंजना सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों से 6 जून तक आवेदन आमंत्रित मध्यप्रदेश शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न नवाचार गतिविधियों भी शुरू की जानी हैं जिनमें ग्रामीण तालाबों में झीगा मछली पालन, मत्स्य बीज संवर्धन,मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य पालन,स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, तथा मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण को शामिल किया गया है।
यह योजना विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए लाभकारी है जो मत्स्य पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।
इस योजना के तहत व्यक्तिगत मत्स्य पालक, ग्रामीण तालाबों के पट्टाधारक, मछुआ समूह, स्व-सहायता समूह एवं मछुआ सहकारी समितियाँ आवेदन करने के पात्र हैं। योजना में चयनित हितग्राहियों को शासन द्वारा नियमानुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026 रखी गई है। इच्छुक आवेदकों से आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग, रीवा अथवा मउगंज में समय सीमा के भीतर जमा करने को कहा गया है।




