People reached the SP office to protest against the action taken against YouTuber Manish Patel, six cases have been registered against him.
रीवा। यूट्यूबर मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद अब मामला राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को एसपी आफिस पहुंचे समाज विशेष के लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया साथ ही पुलिस पर दुव्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। समर्थन में ाए संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि मनीष पटेल की गिरफ्तारी के बाद उसके दोस्त के साथ सिविल लाइन पुलिस ने दुर्व्यवहार किया बल्कि मारपीट करते हुए उसके विरुद्ध 151 की भी कार्रवाई कर दी जिसको लेकर पूरे मामले की जांच कराए जाने और दोषी पुलिस कर्मियों के ऊपर कारवाई किए जाने की मांग की गई है।
अधिकारियों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। जिसके लिए थाने के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है और पूरे मामले की दोबारा समीक्षा की जानी चाहिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित रखा और लोगों को शांत कराया। बहरहाल पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मनीष पटेल के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में तीन मामले, सिविल लाइन थाने में एक मामला और समान थाने में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा सिविल लाइन थाने में उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत छठवां मामला भी दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वह मोबाइल लूट के एक मामले में स्थायी वारंटी भी है। थाना प्रभारी विजय सिह ने बताया कि सिावल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह विश्वविद्यालय थाने में वर्ष 2016 में उसके खिलाफ चोरी, लूट और मारपीट के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। वहीं समान थाने में भी वर्ष 2016 में चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से जुड़े सभी पुराने और वर्तमान मामलों की एक साथ जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस पूरे मामले में सोशल मीडिया में भी बहस तेज है जहां एक पक्ष पुलिस कार्रवाई के पक्ष में है तो दूसरा कार्रवाई को राजनीतिक रंग दे रहा है। कई लोग तो अब इसे जात पात के चश्मे से देख रहे है, जो समाज के हित में नहीं है।
०००००००००००००००००




