रीवा। शासकीय कर्मचारी द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लिए जाने की शिकायत की गई है, मामले में जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांंग की गई है। शिकायत करते हुए ग्राम कोलहा पोस्ट डगरदुआ थाना गढ़ निवासी डॉ.एके द्विवेदी ने बताया है कि शासकीय कर्मचारी होते हुए भी सत्यनारायण द्विवेदी द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि का लाभ लिया जा रहा है। इनका मूल पद चतुर्थ श्रेणी सत्यनारायण द्विवेदी विकासखंड शिक्षा कार्यालय गंगेव जिला रीवा, मूल पदस्थापना होने पर भी तहसील कार्यालय मनगवां में किस नियम के तहत कई वर्षों से अटैचमेंट पर रहना या होना।
सत्यनारायण द्विवेदी पिता स्वर्गीय राम निहोर दुबे जिसका पता ग्राम कोलहा पोस्ट डगर हुआ थाना गढ़ तहसील मनगवां जो शासकीय वृत्य (मिनियल) चतुर्थ श्रेणी के पद पर विकासखंड शिक्षा कार्यालय गंगेव में पदस्थ है या पदस्थापना है। जो वर्तमान में तहसील कार्यालय मनगवां में अटैचमेंट पर है, वह किस नियम के तहत, विगत 7 से 8 वर्षों से किसान सम्मान निधि ले रहा है, जिसकी जांच कराकर शासकीय सेवा से निलंबन या बर्खास्त और वसूली की कार्यवाही की जाए। जब इसकी मूल पद स्थापना विकासखंड शिक्षा कार्यालय गंगेव है फिर वह व्यक्ति तहसील कार्यालय मनगवां में विगत 7 या 8 वर्षों से किस नियम के तहत अटैचमेंट पर है, यह किया गया है इसकी त्वरित जांच कारवाई जाए और मूल पद में वापस भेजा जाए। इन दोनों बिंदुओं पर त्वरित जांच कराकर कार्यवाही की मांग की गई है।
०००००००००००००




