Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » NAGAR NIGAM REWA: वार्डो में पानी नहीं गया तो नपेंगे उपयंत्री, नियमित मानिटरिंग करनी होगी…
मध्य प्रदेश

NAGAR NIGAM REWA: वार्डो में पानी नहीं गया तो नपेंगे उपयंत्री, नियमित मानिटरिंग करनी होगी…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

NAGAR NIGAM REWA: If water is not supplied to the wards, sub-engineers will be punished, regular monitoring will have to be done.

 

   

 

विंध्य वाणी,रीवा। नगर निगम सभागार में सोमवार को हुई साप्ताहिक टीएल बैठक के दौरान इस भीषण गर्मी में जल आपूर्ति व्यवस्था का मुद्दा छया रहा। इसके अलावा निगमायुक्त अक्षत जैन ने बैठक में टीएल पत्रों, विभिन्न विभागीय कार्यों, वर्षाकाल पूर्व तैयारियों, जर्जर भवनों, अतिक्रमण, बिल्डिंग परमिशन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। निगमायुक्त ने शहर में पेयजल की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल प्रदाय से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सभी उपयंत्रियों को अपने-अपने वार्डों की जल आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि जिन क्षेत्रों में नियमित रूप से वाटर सप्लाई नहीं हो पा रही है, वहां टैंकरों के माध्यम से प्रात: 7 बजे के पूर्व जल उपलब्ध कराया जाए, ताकि भीषण गर्मी में नागरिकों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने जल प्रदाय में लगे सभी टैंकरों का विस्तृत रूट चार्ट तैयार कर उसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जहां अधिक समस्या हो, वहां प्राथमिकता से पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर निगम की तकनीकी टीम के अधिकारियों को आगामी एक माह तक प्रतिदिन प्रात: काल एक घंटे जलप्रदाय संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में शहर के भयप्रद एवं जर्जर भवनों की जानकारी लेते हुए निगमायुक्त ने ऐसे सभी भवनों, जिनसे जान-माल की हानि संभावित है, उन्हें 20 दिनों के भीतर हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जो भवन मरम्मत योग्य हैं, उनके भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बिल्डिंग परमिशन की समीक्षा के दौरान सभी बिल्डिंग अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, एचके त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, सहायक आयुक्त सुशीतल भलावी, केएन साकेत, सहायक यंत्री पीएन शुक्ला, कमलेश्वर सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, स्वास्थ्य अधिकारी मुरारी कुमार, दीपक सिंह तोमर, सिटी मिशन मैनेजर अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

10 जून के पूर्व सभी नालों की व्यापक सफाई करायें
बैठक में वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्ड पार्षदों से समन्वय स्थापित कर जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा शहर के सभी नालों की व्यापक सफाई 10 जून के पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण की जाए। साथ ही उपलब्ध संसाधनों एवं उनके प्रभावी डिप्लॉयमेंट की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

नालों के अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आपातकालीन स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए संसाधनों को जोनल कार्यालयों में विकेन्द्रीकृत करने के निर्देश दिए गए, जिससे आवागमन का समय कम किया जा सके। निगमायुक्त ने कहा कि जिन नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमणों से चोकिंग प्वाइंट बन रहे हैं, उन्हें चिन्हांकित कर हटाने की कार्यवाही की जाए। नगर निगम के अतिक्रमण अमले को लेकर प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने सभी अतिक्रमण अमले को सख्त निर्देश दिए कि वे प्रभावी कार्रवाई कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बिना पक्षपात के अस्थायी अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। वर्षा के दौरान संभावित जलभराव की स्थिति की स्थिति के बारे में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी 19 चिन्हित लोकेशनों की चेकलिस्ट बनाकर भौतिक सत्यापन कर लिया जाए तथा सभी राहत केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

 

कार्यक्षमता बढ़ाने रैंकिंग प्रणाली लागू करने के निर्देश
फील्ड स्तर के कर्मचारियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से रैंकिंग प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि वार्ड प्रभारियों की रैंकिंग ई-अटेंडेंस, संबल प्रकरणों की लंबित अवधि, संपत्ति कर वसूली, राशन कार्ड एवं परिवार सहायता राशि जैसे मानकों के आधार पर की जाएगी। इसी प्रकार सब इंजीनियरों की रैंकिंग क्वालिटी ऑफ वर्क, समय पर निर्माण कार्य की प्रगति, अवैध निर्माण, बिल्डिंग परमिशन एवं कंपाउंडिंग कार्यों के आधार पर निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा टाइम कीपर के लिए ई-अटेंडेंस, कार्य गुणवत्ता एवं अवैध निर्माण तथा वार्ड दरोगाओं के लिए ई-अटेंडेंस, जन्म-मृत्यु प्रकरणों के निराकरण एवं अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति को आधार बनाकर जून माह से रैंकिंग तय की जाएगी।

 

 

 

 

मौके पर जाकर करें शिकायतों का निराकरण
टीएल प्रकरण एवं जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने फील्ड विजिट के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन की जानकारी ली एवं कहा कि इस मंगलवार भी जनता से प्राप्त आवेदनों का मौेके पर भ्रमण कर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने 1174 लंबित संबल प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए सभी वार्ड प्रभारियों को मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर लंबित संबल प्रकरणों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

REWA: इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसरों की मेहनत से तैयार हुआ विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट संस्थान “Coaching Wala”

May 26, 2026

आज हम पानी का बैंक भरेंगे तभी भावी पीढ़ी को मिलेगा पानी : उप मुख्यमंत्री

May 26, 2026

REWA: नन्हें खिलाड़ी के हाथ में गुलाब देख हैरान हुए एसपी डॉ.गुरुकरण सिंह, बच्चों को दिए कई टिप्स…

May 26, 2026
Latest Post

REWA: इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसरों की मेहनत से तैयार हुआ विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट संस्थान “Coaching Wala”

May 26, 2026

आज हम पानी का बैंक भरेंगे तभी भावी पीढ़ी को मिलेगा पानी : उप मुख्यमंत्री

May 26, 2026

NAGAR NIGAM REWA: वार्डो में पानी नहीं गया तो नपेंगे उपयंत्री, नियमित मानिटरिंग करनी होगी…

May 26, 2026

REWA: नन्हें खिलाड़ी के हाथ में गुलाब देख हैरान हुए एसपी डॉ.गुरुकरण सिंह, बच्चों को दिए कई टिप्स…

May 26, 2026

REWA: गूंज महोत्सव 29 जून को, जानिए कौन सी बड़ी हस्ती आएंगी रीवा…

May 26, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.