Close Menu
Vindhya Vani
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Vindhya Vani
Google News
  • Home
  • राष्ट्रीय
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • जबलपुर
    • इंदौर
    • सागर
    • उज्जैन
    • चम्बल
  • विंध्य
    • रीवा
    • सीधी
    • सतना
    • सिंगरौली
    • शहडोल
    • कटनी
    • अनूपपुर
    • उमरिया
    • पन्ना
    • छतरपुर
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
      • आईपीएल
    • अन्य खेल
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • शिक्षा
Vindhya Vani
Home » एमपी की सबसे बड़ी टनल की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, देखें इन खास तस्वीरों में…
Rewa

एमपी की सबसे बड़ी टनल की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, देखें इन खास तस्वीरों में…

Vindhya VaniBy Vindhya VaniDecember 9, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏 Join Now

 

   

                                    

 

रीवा।
रीवा, सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में मोहनिया घाटी में 1004
करोड़ रूपये की लागत से 2.82 किलो मीटर लम्बाई की टनल बनायी गयी है। इसका
निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया गया है। इसका लोकार्पण
केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान 10 दिसंबर को करेंगे। लोकार्पण समारोह मोहनिया टनल के
समीप दोपहर 12.30 बजे आरंभ होगा। समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री
2443.89 करोड़ रूपये की लागत की 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं
शिलान्यास भी करेंगे। इनकी कुल लंबाई 204.81 किलो मीटर है। समारोह में
केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल बी.के. सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
गिरीश गौतम, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, खाद्य मंत्री तथा रीवा जिले
के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण
विकास एवं पिछड़ावर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल तथा राज्य मंत्री लोक
निर्माण विभाग सुरेश धाकड़ की गरिमामय में उपस्थिति रहेगी।
लोकार्पण
समारोह में राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, राज्य सभा सांसद राजमणि पटेल,
सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सीधी रीति पाठक, सांसद सतना गणेश सिंह,
पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, विधायक ब्योहारी शरद जुगलाल
कोल, विधायक गुढ नागेन्द्र सिंह, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, विधायक
सतना सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक रैगांव कल्पना वर्मा, विधायक रामपुर बघेलान
विक्रम सिंह तथा महापौर सतना नगर निगम योगेश ताम्रकार की भी गरिमामय
उपस्थिति रहेगी।
——————–
गडकरी आज करेंगे 2443.89 करोड़ की 7 सड़कों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन

 रीवा।
केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 दिसंबर को एक दिवसीय प्रवास
पर रीवा आ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री गडकरी रीवा सीधी मार्ग में नवनिर्मित 6
लेन की टनल का लोकार्पण करेंगे। समारोह में केन्द्रीय मंत्री 2443.89
करोड़ के लागत के 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गडकरी 2323.89 करोड़ रूपये के लागत की 5 सड़कों का
लोकार्पण करेंगे। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित चुरहट बाईपास से
टनल तक 4 लेन सड़क का निर्माण शामिल है। इसकी लागत 1600 करोड़ रूपये की
लागत लम्बाई 15.35 किलो मीटर है। समारोह में लोक निर्माण विभाग द्वारा
144.89 करोड़ रूपये की लागत से रीवा में निर्मित 11.46 किलो मीटर की सीसी
रोड़ का भी लोकार्पण होगा। केन्द्रीय मंत्री सतना से बेला 4 लेन सड़क का भी
लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत 471 करोड़ रूपये तथा लंबाई 47 किलो मीटर है।
समारोह में सतना जिले में सज्जनपुर से छिबौरा, गाजन, 2 लेन सड़क का भी
लोकार्पण होगा। इसकी लंबाई 22 किलो मीटर तथा लागत 34 करोड़ रूपये है।
समारोह में 74 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित गाजन, मगरवार, इटौर,
खम्हरिया, गोरैया तक 2 लेन सड़क लंबाई 47 किलो मीटर का भी लोकार्पण होगा।
  
 समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री गडकरी लोक निर्माण विभाग
द्वारा 33 करोड़ रूपये की लागत से 17 किलो मीटर लंबाई की देवतालाब, नईगढ़ी
सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन करेंगे। समारोह में लोक निर्माण विभाग
द्वारा 87 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत शहडोल जिले के ब्यौहारी से न्यू
सपटा ग्राम तक 45 किलो मीटर लंबाई की सड़क का भी उन्नयन कार्य का भी
भूमिपूजन किया जायेगा। इन निर्माण कार्यों से विन्ध्य क्षेत्र के विकास को
गति मिलेगी।                     
————–

READ ALSO-एमपी की सबसे बड़ी टनल की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, देखें इन खास तस्वीरों में…
READ ALSO-एक्शन में सीएम शिवराज सिंह चौहान, मंच पर चढ़ते ही तीन अधिकारियो को किया निलंबित…
READ ALSO-Rewa:विधायक केपी त्रिपाठी की और बढ़ गई मुश्किले, अब जानिए क्या हो सकता है…

     
   
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Vindhya Vani
  • Website

Hello Reader's, We have more than 5 Year's Content Writing and Editing Experience. I Have Join the Vindhya Vani on 2021.

Related Posts

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में यह बदलाव, जानिए पूरी अपडेट…

May 19, 2026

भूमि पूजन की होड़ : महापौर से पहले भाजपाइयों ने कर दिया सड़क निर्माण का भूमि पूजन….

January 16, 2026

REWA NEWS:जनजातीय समाज को सशक्त करने कुलगुरु डॉ. राजेन्द्र कुड़रिया का बड़ा कदम…

December 8, 2025
Latest Post

NEET 2026:566 छात्रों की दूरी, सेंटर ही नहीं पहुंचे…

June 22, 2026

वाह रे निगम प्रशासन! डेढ़ माह पहले जारी किया नोटिस, फिर भी नही हटा देशी जायका का अवैध निर्माण…

June 18, 2026

Nagar Nigam Commssioner IAS Akshat Jain: 6 दिन में पीएम स्वनिधि के लिए आये 1361 हितग्राहियों के आवेदन…

June 18, 2026

SGMH REWA: खून की व्यवस्था जल्दी करो, लेने के बाद मरीज को नहीं चढ़ा

June 18, 2026

REWA NEWS: स्टेट बार कौंसिल चुनाव, मतों की गणना जारी….

June 18, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to Vindhya Vani, your number one source for all things related to Hindi News and provide the best content to read. We're dedicated to giving you the very best of News from our Rewa Madhya Pradesh with a focus on quality and real-world problem solutions.

    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    • LinkedIn
    © 2026 Vindhya Vani
    • Vindhya Vani – Read Latest Updates
    • About Us
    • Contact us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.